भारत-पाक का बंटवारा जिन्‍ना नहीं, हिंदू महासभा ने करवाया...स्‍वामी प्रसाद मौर्य के तीखे बोल

Updated on 16-10-2023 01:24 PM

बांदा: समाजवादी पार्टी के नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। गत शनिवार को यूपी के बांदा जिले में उन्‍होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान का विभाजन इसलिए हुआ क्योंकि हिंदू महासभा ने दो राष्ट्रों की मांग की थी, जिन्ना की नहीं। जो लोग हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे हैं, वे राष्ट्र के दुश्मन हैं। भारतीय संविधान कहता है कि आस्था, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है। अगर कोई हिंदू हिंदू राष्ट्र की बात करता है तो दूसरे क्यों नहीं करेंगे?

 
मीडिया से बातचीत में स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हिंदू महासभा ने बहुत पहले हिंदू राष्ट्र की बात की थी, जिसके परिणामस्वरूप भारत और पाकिस्तान का गठन हुआ। भारत और पाकिस्तान जिन्ना के कारण विभाजित नहीं हुए थे, वे इसलिए विभाजित हुए क्योंकि हिंदू महासभा ने दो राष्ट्रों की मांग की थी। मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और फ्रांस में बोला था कि हिंदू धर्म नहीं बल्कि जीवन जीने की शैली है। यही बात हमने कह दी तो बवंडर खड़ा हो गया है। बौद्ध समाज से जुड़े लोगों से कहा कि कसम खाओ जो सिर कलम करना चाहते हैं उनके सामने सीना तानकर खड़ा होना होगा।

'हिंदू धर्म सिर्फ एक धोखा है'

स्‍वामी प्रसाद ने कहा कि मोदी के बाद नितिन गडकरी ने भी कहा कि हिंदू धर्म नहीं बल्कि जीवन जीने की व्‍यवस्‍था है। अगर हमने यह बात कह दी तो हमारा सिर कलम करने की बात कही गई। सिर कलने करने वालों को इनाम देने तक का वादा किया गया। उल्लेखनीय है कि इस साल अगस्त में भी सपा नेता मौर्य को हिंदू धर्म पर उनकी टिप्पणी को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा था। उन्‍होंने कहा था कि ब्राह्मणवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं और सभी असमानताओं का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है, हिंदू धर्म सिर्फ एक धोखा है।

अखिलेश को अब मौर्य को अलविदा कह देना चाहिए: प्रमोद कृष्‍णम

तब, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्‍वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान का विरोध जताया था। उन्‍होंने कहा था कि हिंदुओं को गाली देना एक फैशन बन गया है और सपा नेता मौर्य ने हदें पार कर दी हैं। हर दिन वह जहां भी जाते हैं, हिंदू धर्म का अपमान करते हैं। इस बार उन्होंने यह कहकर चमत्कार किया है कि हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है और अखिलेश यादव इस पर चुप हैं। मुझे लगता है कि समाजवादी पार्टी को अब हिंदुओं और उनके वोटों की जरूरत नहीं है, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। अखिलेश यादव को अब स्वामी प्रसाद मौर्य को अलविदा कह देना चाहिए अन्यथा यह उनके और पार्टी के लिए बहुत बुरा होगा।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.