हेमा मालिनी के कारण बहा था परवीन बाबी का खून, 'क्रांति' के सेट पर हुआ था हादसा, बोलीं- तब अंधविश्वास फैल गया था

Updated on 16-05-2025 02:44 PM
हेमा मालिनी ने हाल ही एक इंटरव्यू में फिल्म 'क्रांति' के सेट पर हुए एक हादसे के बारे में बताया, जिसमें परवीन बाबी को चोट लग गई थी। हेमा मालिनी की वजह से एक सीन में परवीन बाबी को तलवार से चोट लग गई थी। खून बहने लगा था, जिसके कारण सेट पर अफरा-तफरी मच गई थी।

साल 1981 में आई इस फिल्म में मनोज कुमार, दिलीप कुमार और शशि कपूर थे। हेमा मालिनी ने 'एचटी सिटी' से बातचीत में पहले दिन का शूट याद किया और बताया कि कैसे गलती से उनकी तलवार परवीन को लग गई थी। हेमा मालिनी ने बताया कि परवीन के हाथ से खून बहने लगा था, जिसका मतलब था कि फिल्म सुपरहिट होगी। उस दौर में यह अंधविश्वास प्रचलित था।

हेमा मालिनी ने बताया परवीन बाबी संग तलवारबाजी सीन का वाकया

हेमा मालिनी बोलीं, ''क्रांति' में परवीन बॉबी थी। यह शूटिंग का पहला दिन था। मेरा उसके साथ एक सीन था, जिसमें हम तलवारों से लड़ रहे थे। वह बहुत अच्छी, प्यारी लड़की थी। लेकिन, फाइट मास्टर हौसता बढ़ाते रहते हैं क्योंकि उन्हें आक्रामक एक्टिंग चाहिए होती है। तो जब परवीन ने तलवार वाला सीन किया तो उसके हाथ में लगा। उसकी उंगली पर कट लग गया। मुझे बहुत बुरा लगा। इतना डर गई थी मैं कि पता नहीं क्या हो गया।'

परवीन की उंगली में कट लगा, हेमा मालिनी डर गईं

हेमा मालिनी ने फिर बताया कि वह असली तलवार नहीं थी, जिससे परवीन बाबी घायल हुई थीं। वह बोलीं, 'परवीन बाबी एक नाजुक लड़की थी। तलवार की सिर्फ धार तेज थी, वह नकली थी। उसको लगा तो मैं परेशान हो गई, सब मुझे संभालने लगे। इसलिए मैं और परवीन बाबी अच्छी दोस्त बन गईं।'

सेट पर खून बहा तो फैल गया अंधविश्वास- फिल्म हिट होगी

हेमा मालिनी ने यह भी बताया कि इस घटना के बाद सेट पर हर किसी ने मान लिया कि फिल्म 'क्रांति' अब हिट होगी क्योंकि खून बहा है। वह बोलीं, 'खून बहा, खून बह गया तो पिक्चर हिट है, ऐसा बोलते थे वहां। मैंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया, यह बस हो गया। ये सब छोटी-छोटी घटनाएं थीं, जो मुझे अब याद हैं। मैंने लगभग 200 फिल्मों में काम किया है। हर फिल्म में बहुत ही खूबसूरत गाने हैं। अगर आप मुझसे बात करें तो आपको बताने के लिए मेरे पास बहुत सी कहानियां होंगी।'

सुपरहिट रही थी 'क्रांति', मनोज कुमार थे डायरेक्टर

'क्रांति' को मनोज कुमार ने डायरेक्ट किया था, और एक्टिंग भी की थी। यह साल 1981 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही थी। फिल्म की कहानी सलीम-जावेद ने लिखी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.