उस दिन परवीन बाबी के थम नहीं रहे थे आंसू, अमिताभ और रेखा की 'स‍िल‍स‍िला' से यश चोपड़ा ने निकाल दिया था बाहर

Updated on 04-04-2024 05:17 PM
जितनी खूबसूरत, उतनी ही विवादित। परवीन बाबी की जिंदगी किसी पहेली से कम नहीं थी। 70 और 80 के दशक में वह बॉलीवुड पर राज करती थीं। उनकी खूबसूरती पर फैंस तो फैंस, सिनेमा के सितारे भी दिल हार बैठते थे। गुजरात के जूनागढ़ में पैदा हुईं परवीन मोहम्‍मद अली को सिनेमाई पर्दे ने परवीन बाबी बनाया। 'दीवार', 'अमर अकबर एंथनी', 'सुहाग' और 'शान' जैसी दजर्नों सुपरहिट फिल्‍मों में काम करने वाली परवीन बॉलीवुड की पहली एक्‍ट्रेस थीं, जिन्‍हें प्रतिष्‍ठ‍ित 'टाइम' मैगजीन ने अपने कवर पर जगह दी थी। गुरुवार, को परवीन बाबी की बर्थ एनिवर्सरी है। यह संयोग ही है कि उनके को-स्‍टार रहे दिग्‍गज एक्‍टर रंजीत ने एक इंटरव्‍यू दिया है और उसमें परवीन का जिक्र किया है। रंजीत ने परवीन को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर आपको भी झटका लगेगा।

न्‍यूज एजेंसी 'ANI' से बातचीत में गोपाल बेदी उर्फ रंजीत ने खुलासा किया है कि साल 1981 की सुपरहिट फिल्म 'सिलसिला' में पहले परवीन बाबी और अमिताभ बच्‍चन और रेखा के साथ कास्‍ट किया गया था। पर्दे पर अमिताभ के साथ परवीन की जोड़ी पहले से ही सुपरहिट थी। लेकिन ऐन मौके पर मेकर्स ने परवीन को फिल्‍म से बाहर निकाल दिया। उनकी जगह जया बच्चन को लिया गया। इस बात ने परवीन को गहरा सदमा दिया था। वह इस कदर टूट गई थीं कि रोने लगी थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.