'चुनाव खत्म होते ही सेवक से मालिक बन जाते हैं पशुपति पारस', भरी सभा में चाचा की फजीहत के बाद खेल न कर दे भतीजा चिराग!

Updated on 07-06-2023 07:00 PM
पटना: जमुई सांसद चिराग पासवान अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की सीट हाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उनके नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के खिलाफ बढ़ते विरोध को भांप लिया है। चिराग के चाचा पशुपति पारस फिलहाल इसी सीट से सांसद हैं। चिराग की पार्टी ने इसी वजह से रामविलास पासवान की 'कर्मभूमि' रही हाजीपुर में राजनीतिक गतिविधियों को तेज कर दिया है। दिवंगत रामविलास पासवान के छोटे भाई पशुपति पारस को रामविलास पासवान ने ही ये सीट बतौर उपहार दी थी। पारस हाजीपुर से जीते भी। लेकिन सोमवार को पशुपति पारस की उन्हीं के क्षेत्र में फजीहत हो गई।

हाजीपुर में पशुपति पारस की फजीहत

हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। दरअसल यहां के स्थानीय ग्रामीणों ने उन पर आम लोगों के मुद्दों की अनदेखी करने और मालिक की तरह व्यवहार करने के लिए सार्वजनिक रूप से उनकी आलोचना की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। हुआ कुछ यूं कि पशुपति पारस मंत्री एक रेलवे समारोह में भाग लेने आए थे। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने उन पर उनके मुद्दों में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाने का आरोप लगाया। इस अवसर पर बोलते हुए, पारस ने कहा कि वह हाजीपुर के लोगों के दिल में जगह बनाने और एक नौकर की तरह उनकी सेवा करने आए हैं। अभी मंत्री ने अपनी बात पूरी की ही थी कि एक बुजुर्ग खड़े हो गए और गजब की बात कह डाली। बुजुर्ग ने कहा कि 'आप जनता की देख-रेख क्या करेंगे? चुनाव के समय सेवक बनते हैं और चुनाव खत्म होता है तो मलिक।' काफी देर तक दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। इसी घटना से ऐसा लग गया कि उनके गृह निर्वाचन क्षेत्र में सब ठीक नहीं है।

जानिए चिराग की पार्टी के इरादे

लोजपा (आरवी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश भट्ट ने कहा, 'इससे पता चलता है कि मंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया है और आम जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने में विफल रहे हैं ।' हालांकि यह अभी तक तय नहीं किया गया है, जानकार सूत्रों ने कहा कि चिराग हाजीपुर सीट पर अपना दावा छोड़ने के मूड में नहीं हैं, जिसे दिवंगत रामविलास पासवान ने काफी मेहनत से साथ अपना बना लिया था। प्रवक्ता राजेश भट्ट के मुताबिक 'हालांकि अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है, यह एक तथ्य है कि हाजीपुर हमारी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष की कर्मभूमि रहा है, जिन्होंने इसकी तुलना अपनी मां से की थी। इसलिए, अगर कोई मां की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करता है, तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.