इंडिगो की फ्लाइट में पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मारा उड़ान में 13 घंटे की देरी से नाराज था

Updated on 15-01-2024 01:27 PM

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) पर रविवार को इंडिगो की फ्लाइट में एक पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मार दिया। पैसेंजर उड़ान में 13 घंटे से हो रही देरी से नाराज था। घटना दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2175) की है। इसे सुबह 7.40 बजे उड़ान भरनी थी, जो कोहरे के कारण लेट हुई।

घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें पीले रंग की हुडी पहने पैसेंजर सीट से उठकर पायलट के पास गया और थप्पड़ मारने के बाद कहा- चलाना है तो चला नहीं तो खोल गेट। पैसेंजर की हरकत पर एयर होस्टेस ने कहा- सर, ये गलत है। आप ऐसा नहीं कर सकते। इस पर पैसेंजर ने कहा- मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकता।

घटना के बाद फ्लाइट में मौजूद लोगों ने भी पैसेंजर की हरकत का विरोध किया। इसके बाद उसे विमान से बाहर कर सुरक्षाबलों को सौंप दिया गया। पैसेंजर की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। इंडिगो ने उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। वह दिल्ली पुलिस की हिरासत में है।

ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट अवेयर के मुताबिक, इंडिगो का विमान आखिरकार शाम 5.33 बजे गोवा के लिए उड़ान भर सका। वह डाबोलिम में शाम 7:58 बजे उतरा। उड़ान का समय 145 मिनट था।

पहले कोहरे, फिर पायलट की अदला-बदली के चलते डिले हुई फ्लाइट
इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली में घने कोहरे की वजह से उड़ान में लगातार देरी होती रही। सुबह से दोपहर तक फ्लाइट में देरी का शेड्यूल अनाउंस होता रहा। फ्लाइट में कुछ देरी पायलट की अदला-बदली के चलते भी हुई। दरअसल उड़ानों में फ्लाइट्स ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस (FDTL) का नियम लागू होता है, यानी एक तय वक्त के बाद पायलटों को फ्लाइट उड़ाने की इजाजत नहीं होती।

लोग बोले- नो फ्लाई लिस्ट में डाल दें
पायलट के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने बदसलूकी करने वाले पैंसेजर को नो-फ्लाई सूची में डालने को कहा।

यूजर ने लिखा कि पायलट या केबिन क्रू को देरी से क्या लेना-देना है? वे बस अपना काम कर रहे थे। इस आदमी को गिरफ्तार करें और उसे नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दें। उसकी फोटो पब्लिश करें, ताकि लोगों को सार्वजनिक रूप से उसके बुरे स्वभाव के बारे में पता चले।

कांग्रेस नेता बोले- एयरलाइन का गैर-जिम्मेदाराना रवैया, मंत्री-मीडिया सब खामोश
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने X पर लिखा- सोशल मीडिया उन नाराज यात्रियों की शिकायतों से भरा पड़ा है, जो घंटों तक विमानों, एयरपोर्ट और यहां तक कि एयरोब्रिज के अंदर फंसे हुए हैं।

अत्यधिक देरी, खराब कस्टमर सर्विस और एयरलाइंस की गैर-जिम्मेदारी यात्रियों को परेशान कर रही है। वे सिर्फ असहाय होकर @DGCAIndia और उड्डयन मंत्री को टैग कर रहे हैं।

मंत्री, मंत्रालय और मीडिया ने चुप्पी साध रखी है। अगर कांग्रेस सरकार में होती तो इस स्थिति में 24x7 नॉन-स्टॉप मीडिया कवरेज होती।

एवरेज डिले टाइम 50 मिनट तक बढ़ा
दिल्ली एयरपोर्ट से सोमवार को 168 उड़ानें देर हुईं, जबकि 100 रद्द कर दी गईं। इसके कारण उड़ानों में देरी का एवरेज टाइम भी अब 50 मिनट तक पहुंच गया है।

14 जनवरी को भी दिल्ली एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली कई उड़ानों में देरी हुई। इसके वजह उत्तर भारत में कोहरा और खराब मौसम को बताया गया।

इंडिगो, स्पाइसजेट और विस्तारा जैसी प्रमुख एयरलाइन्स ने भी बताया कि दिल्ली और कोलकाता में चल रहे खराब मौसम की वजह से उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

30 दिनों के लिए पैसेंजर को यात्रा से रोका जा सकता है
प्लेन में अभद्र व्यवहार करने वाले यात्रायों के लिए 2017 में केंद्र सरकार ने नियम जारी किए थे। इसके मुताबिक, यदि कोई एयरलाइन किसी यात्री के व्यवहार को गलत पाती है, तो पायलट को शिकायत दर्ज करनी होती है। इसकी जांच एक इंटरनल पैनल द्वारा की जाती है। जांच के दौरान, एयरलाइन अधिकतम 30 दिनों के लिए ऐसे पैसेंजर पर प्रतिबंध लगा सकती है। कमेटी को 30 दिनों के अंदर मामले पर निर्णय लेना होगा और ये बताना होगा कि फ्लायर को कितने समय तक यात्रा से रोका जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.