मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट में पैसेंजर पूरे सफर टॉयलेट में फंसा रहा

Updated on 17-01-2024 12:36 PM

स्पाइसजेट की मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली एक फ्लाइट में मंगलवार को एक पैसेंजर पूरे सफर के दौरान टॉयलेट में फंसा रहा। टॉयलेट के गेट का लॉक खराब हो गया था। करीब 100 मिनट तक टॉयलेट में फंसे रहने के कारण पैसेंजर लैंडिंग के बाद सदमे में था।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि लैंडिंग से पहले एयर होस्टेस ने एक पर्ची लिखी और गेट के नीचे से पैसेंजर को भेजा। एयर होस्टेस ने लिखा- सर, हमने गेट खोलने की पूरी कोशिश की, लेकिन हम गेट नहीं खोल सके। आप घबराइए मत। हम कुछ ही मिनटों में लैंड करने वाले हैं। आप कमोड का ढक्कन बंद करके उस पर बैठ जाएं और अपनी सुरक्षा करें। जैसे ही मुख्य दरवाजा खुलेगा, इंजीनियर आ जाएगा।

जानिए पूरा मामला...
मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट नंबर SG-268 को सोमवार रात 10:55 बजे टेक ऑफ करना था। हालांकि, फ्लाइट ने देर रात 2 बजे उड़ान भरी। टेक ऑफ के बाद जैसे ही सीट बेल्ट खोलने की इजाजत मिली, 14D सीट पर बैठा पैसेंजर टॉयलेट गया।

तभी टॉयलेट का दरवाजा खराब हो गया और पैसेंजर अंदर बंद हो गया। पैसेंजर घबराकर शोर मचाने लगा, जिससे क्रू मेंबर्स को टॉयलेट में किसी के बंद होने की जानकारी मिली। उन्होंने दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

फिर एयर होस्टेस ने पेपर पर बड़े अक्षरों में एक नोट लिखा। उसने पैसेंजर को घबराने से मना किया और लैंडिंग के समय कमोड पर बैठे रहने को कहा। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर फ्लाइट मंगलवार सुबह 3.42 बजे लैंड हुई। तब इंजीनियर आए और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर पैसेंजर को बचाया।

स्पाइसजेट ने पैसेंजर को पूरा रिफंड दिया
स्पाइसजेट ने घटना को लेकर बताया कि फ्लाइट में टॉयलेट के दरवाजे का लॉक खराब हो गया था। इसके कारण एक पैसेंजर लगभग एक घंटे तक टॉयलेट के अंदर फंसा रहा। हमारे क्रू पूरी यात्रा के दौरान पैसेंजर की मदद करते रहे। एयरलाइंस ने पैसेंजर को पूरा रिफंड देने की बात कही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.