सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान बने पैट कमिंस:साउथ अफ्रीका के ऐडन मार्करम की जगह लेंगे, SRH ने कोचिंग स्टाफ भी बदला

Updated on 04-03-2024 06:19 PM

सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को IPL में अपनी टीम का नया कप्तान बनाया है। टीम ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। कमिंस साउथ अफ्रीका के ऐडन मार्करम की जगह लेंगे। मार्करम की कप्तानी में पिछले सीजन टीम 10वें नंबर पर रही थी।

सनराइजर्स ने इससे पहले अपने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया था। साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन की जगह अब न्यूजीलैंड के जेम्स फ्रैंकलिन बॉलिंग कोच की भूमिका निभाएंगे।

कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया को 2 ICC ट्रॉफी जिताईं
पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में 2 ICC खिताब जीते। टीम ने नवंबर में भारत को हराकर वनडे वर्ल्ड कप जीता। उससे पहले जून में टीम इंडिया को ही हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। कमिंस की कप्तानी स्किल को देखते हुए ही सनराइजर्स ने उन्हें नया कप्तान बनाया।

मार्करम ने सनराइजर्स को 2 बार SA20 जिताया
साउथ अफ्रीका के ऐडन मार्करम ने पिछले सीजन IPL में SRH की कप्तानी की थी। टीम 14 में से 4 ही मैच जीतकर 8 पॉइंट्स के साथ 10वें नंबर पर रही। इससे पहले 2022 के सीजन में भी टीम 9वें नंबर पर रहकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। 2021 में टीम ने आखिरी बार IPL का फाइनल खेला था।

मार्करम साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के कप्तान अब भी हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने लगातार 2 सीजन का खिताब जीता। 2023 के पहले सीजन में टीम ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराया। वहीं 2024 में डरबन सुपरजायंट्स को हराकर टीम चैंपियन बनी।

कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव हुआ
SRH ने पिछले दिनों ने अपने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया। मैनेजमेंट ने हेड कोच ब्रायन लारा को हटाकर न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी को उनकी जगह दी। वहीं बॉलिंग कोच डेल स्टेन ने निजी कारणों के चलते IPL से ब्रेक ले लिया। मैनेजमेंट ने उनकी जगह न्यूजीलैंड के ही जेम्स फ्रैंकलिन को नया बॉलिंग कोच बनाया।

23 मार्च को पहला मैच खेलेगी SRH
हैदराबाद टीम नए कप्तान और नए कोचिंग स्टाफ के साथ 23 मार्च को अपने IPL अभियान की शुरुआत करेगी। 22 मार्च को बेंगलुरु और चेन्नई के बीच मैच से टूर्नामेंट का 17वां सीजन शुरू होगा। अगले दिन SRH का सामना कोलकाता में होम टीम KKR से होगा।

हैदराबाद ने जीते हैं 2 खिताब
हैदराबाद की टीम 2008 में पहले सीजन से ही IPL का हिस्सा है। 2012 तक डेक्कन चार्जर्स के नाम से टीम ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। 2013 में टीम का नाम डेक्कन चार्जर्स से सनराइजर्स हैदराबाद हो गया।

2009 में टीम ने ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में RCB को हराकर पहला खिताब जीता। फिर 2016 में भी RCB को ही हराकर दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस बार भी कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट हैंड ओपनर ने ही की। कप्तान डेविड वॉर्नर उस सीजन टीम के टॉप रन स्कोरर भी थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.