पतंजलि पर गाय का घटिया घी बेचने का आरोप, जांच में सैंपल हुए फेल, 1.40 लाख रुपये का लगा जुर्माना

Updated on 29-11-2025 01:19 PM
नई दिल्ली: पतंजलि और उससे जुड़ी दो अन्य कंपनियों पर घटिया घी बेचने के आरोप में 1.4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उत्तराखंड के खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने यह फैसला सुनाया है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त आरके शर्मा ने बताया कि यह मामला साल 2020 में पतंजलि के गाय के घी के एक सैंपल से जुड़ा है। यह सैंपल रूटीन जांच के दौरान पिथौरागढ़ के कसनी इलाके में करण जनरल स्टोर से लिया गया था।

शर्मा ने आगे बताया कि इस सैंपल को पहले उत्तराखंड की लैब (रुद्रपुर) में जांच के लिए भेजा गया था। वहां जांच के नतीजे आए तो पता चला कि घी खाने की सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरा है। यानी, यह घटिया क्वालिटी का था। उन्होंने यह भी बताया कि लैब रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि इस घी को खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है और लोग बीमार भी हो सकते हैं

दोबारा जांच में भी फेल हुआ घी

इसके बाद साल 2021 में पतंजलि कंपनी को इस बारे में नोटिस भेजा गया था। लेकिन कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं आया। फिर कंपनी के अधिकारियों ने खुद ही सैंपल की दोबारा जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सैंपल को किसी सेंट्रल लैब में टेस्ट किया जाए। इसके लिए पतंजलि से 5000 रुपये की फीस भी ली गई थी।
इसके बाद 16 अक्टूबर 2021 को अधिकारियों की एक टीम गाजियाबाद (यूपी) की नेशनल फूड लैब गई। वहां घी के सैंपल की दोबारा जांच की गई। 26 नवंबर 2021 को नेशनल फूड लैब ने अपनी रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट में भी घी के सैंपल फूड सेफ्टी टेस्ट में फेल हो गए। इस रिपोर्ट को करीब दो महीने तक अच्छे से पढ़ा और समझा गया। इसके बाद, 17 फरवरी 2022 को यह मामला कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने लगाया जुर्माना

कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं इसके डिस्ट्रीब्यूटर ब्रह्मा एजेंसी पर 25,000 रुपये और जिस दुकान (करण जनरल स्टोर) से सैंपल लिया गया था उस पर 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह फैसला पिथौरागढ़ के एडजुडिकेटिंग ऑफिसर/एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट योगेंद्र सिंह की अदालत ने गुरुवार को सुनाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने कोर्ट में इस मामले से जुड़े सारे सबूत पेश किए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.