दुर्ग-भिलाई के 4 स्थानों पर पतंजलि परिवार का 25 दिवसीय सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण जारी

Updated on 04-10-2025 08:30 PM

भिलाई । पतंजलि परिवार, दुर्ग की ओर से 25 दिवसीय सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण जारी है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड पर दुर्ग-भिलाई के 4 प्रमुख स्थानों पर इस प्रशिक्षण के अंतर्गत न सिर्फ योग बल्कि आयुर्वेद , दर्शन व वेद की भी जानकारी दी जा रही है। पतंजलि परिवार की ओर से दुर्ग जिला प्रभारी नरेंद्र पटेल ने बताया कि ऑनलाइन मोड पर 17 सितंबर से यह प्रशिक्षण शुरु हो चुका है। वहीं ऑफलाइन मोड पर गायत्री मंदिर रामनगर,इस्पात क्लब सेक्टर-7 भिलाई, गजानंद मंदिर आर्य नगर दुर्ग और एचएससीएल कालोनी रूआबांधा में प्रशिक्षण जारी है।

ऑफ लाइन प्रशिक्षण का समय सुबह 6 से 7:30 बजे रखा गया है। नरेंद्र पटेल ने बताया कि यह 25 दिवसीय प्रशिक्षण 100 घंटे का है, जिसमें प्रैक्टिकल और थ्योरेटिकल दोनों तरह के अध्ययन कराए जा रहे हैं। इसके पश्चात 1 घंटे की परीक्षा होगी, जिसे उत्तीर्ण करने वाले साथी को पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार द्वारा सहयोग शिक्षक प्रशिक्षित का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत यहां योग व आयुर्वेद का पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है जिसमें दर्शन, वेद और उपनिषद के विषय में भी परिचय दिया जा रहा है।

वही योग एक्यूप्रेशर जड़ी बूटी और घरेलू उपचार का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां से प्रशिक्षण लेने के उपरांत हरिद्वार शिविर में निशुल्क भागीदारी का अवसर मिलेगा और योग शिक्षक बनने पर रोजगार का अवसर भी मिलेगा। यहां प्रशिक्षकों में गायत्री मंदिर रामनगर में तिजऊ राम साहू, इस्पात क्लब सेक्टर 7 में जे आर बिसेन, टी आर सोनी एवं श्री वर्मा, शिव मंदिर एचसीएल कॉलोनी, रूआबांधा में आर.पी.शर्मा एवं राजेश तिवारी, गजानन मंदिर उद्यान गजानन नगर, दुर्ग में उद्धव राम साहू, अभय खनंग, संदीप गुप्ता और दिनेश मिश्रा प्रशिक्षण दे रहे हैं। श्री पटेल ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य योग शिक्षकों को प्रशिक्षित करना और उन्हें योग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.