इसके अलावा बात करें दोनों भाइयों के करियर की तो इरफान पठान भारत के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। वहीं युसूफ ने भी टीम इंडिया के लिए 57 एकदिवसीय मुकाबले और 22 टी20 मैच खेले हैं। मौजूदा समय में इरफान पठान स्टार स्पोर्टस के लिए कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 और आईपीएल जैसे बड़े इवेंट्स में कमेंट्री कर चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि इरफान और युसूफ अब भी क्रिकेट से जुड़े रहने के लिए अलग-अलग क्रिकेट लीग्स में हिस्सा लेते रहते हैं।