सिर्फ 4 दिन में पठान ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, KGF 2-बाहुबली 2 को किया धाराशाई

Updated on 29-01-2023 07:12 PM
शाहरुख खान की 'पठान' का धुआंधार कलेक्शन जारी है। महज 4 दिन में फिल्म 200 करोड़ के क्लब में पहुंच चुकी है। इसी के साथ 'पठान' ने केजीएफ 2 और बाहुबली 2 को पछाड़ते हुए तेजी से 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने का रिकॉर्ड भी कायम कर लिया है। केजीएफ 2 को 200 करोड़ कमाने के लिए 5 दिन का समय लगा था तो बाहुबली 2 को 6 दिन का। जबकि 'पठान' ने सिर्फ 4 दिन में ये कारनामा कर दिया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ये हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म दुनियाभर में कमाल कर रही है। 25 दिसंबर को 100 देशों में इसे 8000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पठान' (Pathan) ने चौथे 57 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हुए 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ इसकी कुल कमाई 212 करोड़ के पार हो गई है। 'पठान' (Pathaan Collection) ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये कमाते हुए खाता खोला था जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई 68 करोड़ के पार चली गई थी। मगर तीसरे दिन इसे झटका लगा और इसने 39 करोड़ रुपये कमाए। अब शनिवार को वीकेंड के डे पर चौथे दिन इसने 55 करोड़ का कलेक्शन किया है।

अब तक की टॉप वीकेंड फिल्में

'पठान' अपने वीकेंड में पहुंच चुकी है। पहला रविवार भी इसके लिए बेहद खास होने वाला है। अभी तक टॉप वीकेंड फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 है इसने पहले वीकेंड पर 140 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं बाहुबली 2 दूसरे नंबर पर है। इसने पहले वीकेंड 127 करोड़ का कलेक्शन किया था। मगर 'पठान' ने इस रिकॉर्ड को पहले ही तोड़ चुकी है। वीकेंड पर 'पठान' 250 करोड़ के क्लब को पार कर सकती है।

TOP INDIA FIRST WEEKEND ALL TIME

केजीएफ 2 - 140 करोड़ रुपये
बाहुबली 2- 127 करोड़ रुपये
संजू- 119 करोड़ रुपये
टाइगर जिंदा है- 114 करोड़ रुपये
सुल्तान- 105 करोड़ रुपये
दंगल- 104 करोड़ रुपये
ब्रह्मास्त्र- 102 करोड़ रुपये
बजरंगी भाईजान- 101 करोड़ रुपये
रेस 3- 100 करोड़ रुपये
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान- 98 करोड़ रुपये

क्यों लोगों के लिए जुनून बन गई 'पठान'

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान' लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। थिएटर्स की रौनक एक बार फिर लौट आई है। फैंस को इसका एक्शन, कॉस्ट्यूम, म्यूजिक से लेकर स्टार्स की दमदार एक्टिंग खूब पसंद आ रही है। फिर ये फिल्म इसीलिए भी खास है क्योंकि शाहरुख खान ने 4 साल बाद कमबैक किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
Advt.