पठान ने 5 दिनों में की दुनिया भर में 542 करोड़ की ऐतिहासिक कमाई, बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला जारी!

Updated on 31-01-2023 08:11 PM
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यश राज फिल्म्स की पठान, घरेलू और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड तोड़ने की दौड़ में है, केवल 5 दिनों में इसने दुनिया भर में 542 करोड़ की कमाई की है! पठान ने अपने 5वें दिन में एक बार और 100 करोड़+ एक दिन में कारोबार किया, क्योंकि इसने भारत में नेट 60.75 करोड़ की कमाई दर्ज की (हिंदी - 58.50, सभी डब किए गए संस्करण - 2.25 करोड़), जिसने भारत की कुल कमाई का आंकड़ा  70 करोड़ तक पहुंचा दिया। 5वें दिन ओवरसीज कमाई ग्रॉस 42 करोड़ ($5.13 मिलियन) है, इसका मतलब यह है कि रिलीज के चौथे दिन कुल कलेक्शन 112 करोड़ हो गया है। 5 दिनों में, पठान ने केवल ओवरसीज क्षेत्रों में ही $25.42 मिलियन (207.2 करोड़) रिकॉर्ड बनाया है!

पठान ने केवल पांच दिनों में भारत में 250 करोड़ शुद्ध कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है और पहले ही बोर्ड पर 280 करोड़ की कमाई दर्ज हो चुकी है! केवल 5 दिनों में 250 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह सबसे तेज हिंदी फिल्म साबित हुई है! पठान एकमात्र ऐसी हिंदी फिल्म भी है जिसने चार दिन 50 करोड़+ कलेक्शन किया है और वह भी रिलीज होने के सिर्फ 5 दिनों के भीतर! इस शानदार परिणाम के साथ, वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की सभी फिल्में - एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान सभी की सभी ब्लॉकबस्टर हैं!

यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी कहते हैं, “वाईआरएफ में, हमें गर्व है कि पठान दुनिया भर के लोगों का मनोरंजन कर रहा है, लोगों को सिनेमाघरों तक खींच रहा है और उन्हें एक लाइफटाइम एक्सपीरियंस  दे रहा है! वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों ने भी हर बार ब्लॉकबस्टर दर्ज की है। इसलिए, पठान के साथ उम्मीदें बहुत ऊंची थीं और हम एक ऐसी फिल्म देने की वजह से बेहद रोमांचित हैं, जिसने न केवल हिट फिल्मे देने के सिलसिले को आगे बढ़ाया है, बल्कि इस दौरान अनगिनत नए रिकॉर्ड भी बनाए हैं। यह वाईआरएफ और भारतीय फिल्म उद्योग के लिए युगांतरकारी फिल्म है और हम इससे ज्यादा विनम्रता से इसे नहीं कह सकते।

पठान एक “मस्ट वॉच थिएट्रिकल एंटरटेनर” बन गया है और यह जैसे एक उत्सव है जिसे पूरे देश में मनाया जा रहा है। पठान, आदित्य चोपड़ा के महत्वाकांक्षी स्पाई यूनिवर्स का एक हिस्सा है जिसमे देश के सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम हैं।

गणतंत्र दिवस के 5-दिवसीय सप्ताहांत के बाद वाईआरएफ के पठान द्वारा स्थापित 17 नए रिकॉर्ड इस प्रकार हैं:

हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला ओपनिंग वीकेंड।

 ₹50 करोड़ के एनबीओसी बैरियर को दो बार तोड़ने वाली एकमात्र हिंदी फिल्म।

₹60 करोड़ के एनबीओसी बैरियर को दो बार तोड़ने वाली एकमात्र हिंदी फिल्म।

₹70 करोड़ रुपये के एनबीओसी बैरियर को दूसरे दिन ही तोड़ने वाली एकमात्र हिंदी फिल्म।

गैर-अवकाश वाले दिन पर ₹50 करोड़ के एनबीओसी बैरियर को तोड़ने वाली एकमात्र हिंदी फिल्म।

₹100 करोड़ रुपये एनबीओसी रिकॉर्ड करने वाली सबसे तेज हिंदी फिल्म। 

₹200 करोड़ एनबीओसी रिकॉर्ड करने वाली सबसे तेज हिंदी फिल्म।

₹250 करोड़ रुपये एनबीओसी रिकॉर्ड करने वाली सबसे तेज हिंदी फिल्म।

भारत में अब तक की सबसे व्यापक रूप से की गई हिंदी फिल्म रिलीज़।

वाईआरएफ भारत का एकमात्र फिल्म स्टूडियो है जिसने 2018 से 6 बार एक हिंदी फिल्म के साथ ₹50 करोड़ के एनबीओसी बैरियर को पार किया है। 

"एक था टाइगर" और "वॉर" के बाद वाईआरएफ की तीसरी स्पाई यूनिवर्स फिल्म जिसने ओपनिंग डे रिकॉर्ड बनाया।

शाहरुख खान के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाला वीकेंड

दीपिका पादुकोण के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाला वीकेंड

जॉन अब्राहम के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाला वीकेंड।

सिद्धार्थ आनंद के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाला वीकेंड

यशराज फिल्म्स के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाला वीकेंड।

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाला वीकेंड।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
Advt.