आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर झूमी 'पठान', पहला वीक रहा झक्कास

Updated on 02-02-2023 07:23 PM
बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' का नशा थमने का नाम नहीं ले रहा। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के फिल्म का मैजिक वर्किंग डेज़ में भी कम नहीं हो रहा। इस फिल्म ने बुधवार को यानी रिलीज होने के आठवें दिन इतनी कमाई कर ली है जितनी अच्छी-अच्छी फिल्में पिछले कई महीनों में पहले दिन भी नहीं कमा पाई। फिल्म 'पठान' ने 8वें दिन भी धुनकर कमाई की है।
Pathaan collection
शाहरुख की 'पठान' का रंग बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन भी फीका नहीं पड़ा है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती अनुमान वाले जो आंकड़े सामने आए हैं उसमें बताया गया है कि फिल्म ने पहले बुधवार को करीब 17 से लेकर 17.50 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर डाली है। हालांकि, यह आंकड़ा मंगलवार की तुलना में 20% जरूर कम रहा है, लेकिन अगर लंबे समय यानी पेंडेमिक के बाद से रिलीज हुई बॉलीवुड की ढेरों फिल्मों की लिस्ट निकालें तो यह शानदार और जबरदस्त है। इस तरह फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो हिन्दी में 'पठान' ने देशभर में 333.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
Pathaan Box Office Collection Day Wise

द‍िनतारीखहिंदी में कमाई
बुधवार, पहला द‍िन25 जनवरी 202355 करोड़ रुपये
गुरुवार, दूसरा द‍िन26 जनवरी 202368 करोड़ रुपये
शुक्रवार, तीसरा द‍िन27 जनवरी 202337.50 करोड़ रुपये
शनिवार, चौथा द‍िन28 जनवरी 202351 करोड़ रुपये
रविवार, पांचवां द‍िन29 जनवरी 202358 करोड़ रुपये
सोमवार, छठा दिन30 जनवरी 202325 करोड़ रुपये
मंगलवार, सातवां दिन31 जनवरी 202321 करोड़ रुपये
बुधवार, आठवां दिन1 फरवरी 202317.50 करोड़ रुपये
सोर्स : Box Office Indiaकुल कमाई- 333.55 करोड़ रुपये


634 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई

इस आंकड़े के साथ अब अगर पहले वीक तक हुई फिल्म की कमाई पर नजर डालें तो यह तकरीबन 347 करोड़ के आसपास रह सकती है जो बेहतरीन है। उम्मीद है कि ओपनिंग पर ही एक्सटेंडेड वीकेंड की फायदा कमा चुकी फिल्म 'पठान' को अपने दूसरे वीकेंड यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार का फायदा भी खूब जबरदस्त मिलने वाला है। 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 7वें दिन तक 634 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर चुकी है।

'दंगल' से फिर भी पीछे

हालांकि सिंगल ऑरिजनल फिल्मों की बात करें तो फिल्म पठान एक्सटेंडेड फर्स्ट वीक की कमाई के मामले में रेकॉर्ड बना चुकी है लेकिन यहां ये 'दंगल' से पीछे है। फिल्म दंगल ने 374 करोड़ रुपये की कमाई की थी और ऐसा लग रहा है कि इस पोजिशन पर 'पठान' को पहुंचने में अभी शनिवार या रविवार तक का समय लग सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
 16 June 2026
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
 16 June 2026
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
 16 June 2026
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
 15 June 2026
रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद विरोध प्रदर्शन किया। CJP देश भर में…
 15 June 2026
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है। इस बार उन्होंने ध्रुव राठी को देश-विरोधी कहा और बोले, 'मुझे यह आदमी बिल्कुल पसंद…
 15 June 2026
आमिर खान स्‍टारर 'लगान' भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्‍मों में से है। साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म 2026 में अपनी 25वीं सालगिरह मना…
 13 June 2026
नोरा फतेही ने शुक्रवार को कनाडा में हुए FIFA ओपनिंग सेरेमनी के वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ अपना फुटबॉल एंथम गाया। उनकी परफॉर्मेंस…
Advt.