पठान का पहला सॉन्ग हुआ आउट:बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण संग रोमांस करते नजर आए शाहरुख खान

Updated on 12-12-2022 07:33 PM

सुपरस्टार शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का पहला सॉन्ग बेशरम रंग रिलीज हो गया है। इस सॉन्ग में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमिस्ट्री नजर आ रही है। इस सॉन्ग में दीपिका समंदर किनारे शाहरुख के साथ रोमांस करती दिखाई दे रही हैं। इस सॉन्ग को शिल्पा राव, विशाल-शेखर और कैरालिसा मोंटेरियो ने गाया है। वहीं इसके लिरिक्स कुमार के ने दिए हैं।

फिल्म शाहरुख-दीपिका के साथ-साथ जॉन अब्राहम भी हैं

पठान की बात करें तो ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के साथ-साथ जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। शाहरुख की पठान के अलावा जून में जवान और दिसंबर में राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी रिलीज होगी। वो आखिरी बार चार साल पहले 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस बीच वो ब्रह्मास्त्र और रॉकेट्री जैसी फिल्मों में कैमियो (गेस्ट रोल) में दिखाई दे चुके हैं।

सिल्वर स्क्रीन पर हिट रही है दोनों की जोड़ी

शाहरुख और दीपिका की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर हिट रही है। इससे पहले ये दोनों स्टार्स फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस और ओम शांति ओम में नजर आ चुके हैं। अब एक बार फिर दोनों को साथ में देखने फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.