कंट्रोवर्सी के बीच पठान के OTT राइट्स बिके:अमेजन प्राइम से साथ हुई 100 करोड़ में डील! विवादों का नहीं पड़ा असर

Updated on 26-12-2022 06:51 PM

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। अब एक रिपोर्ट सामने आ रही है जिसके मुताबिक रिलीज के पहले ही फिल्म के ओटीटी राइट्स तकरीबन 100 करोड़ में बिक गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेजन प्राइम ने फिल्म के ओटीटी राइट्स को भारी भरकम कीमत पर खरीद लिया है। मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है।

फिलहाल इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी तो नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अमेजन प्राइम ने फिल्म के राइट्स को 100 करोड़ रुपये में रिजर्व कर लिया है। बता दें कि रिलीज से पहले पठान काफी विवादों में है। फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है।

100 करोड़ में बिके हैं राइट्स
शाहरुख खान पठान के साथ करीब चार साल बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनके फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। शाहरुख इससे पहले 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इन चार सालों में शाहरुख कई फिल्मों में कैमियो करते नजर आ चुके हैं लेकिन बतौर लीड वो पठान के साथ एक धमाकेदार कमबैक करने जा रहे है। अपनी इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।

फिल्म का बजट भी तकरीबन 250 करोड़ बताया जा रहा है। अब मीडिया में जो खबरे आ रही हैं उसके मुताबिक फिल्म ने रिलीज से पहले ही अच्छी खासी रकम कमा ली है। फिल्म के मीडिया राइट्स तकरीबन 100 करोड़ में बिके हैं, तो इस हिसाब से फिल्म ने आधा बजट पहले ही निकाल लिया है।

रिलीज से पहले विवादों में है फिल्म
फिल्म को रिलीज होने में अभी एक महीने का समय बाकी है लेकिन फिल्म की चर्चा अभी से हो रही है। अपने गाने 'बेशरम रंग' को लेकर फिल्म काफी ज्यादा विवादों में है। दरअसल गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है। ऐसे में कई हिंदू संगठनों ने दीपिका के ड्रेस को लेकर आपत्ति जताई है।

विरोध करने वालों का कहना है कि भगवा रंग हिंदू धर्म का प्रतीक है और दीपिका इस रंग के कपड़े पहन कर बेशरम रंग के बोल वाले गाने पर डांस कर रही हैं जो कि काफी आपत्तिजनक है। उनका मानना है कि भगवा जैसे पवित्र रंग का प्रयोग बिकिनी के लिए करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि अगर गानें में बदलाव नहीं किया गया तो वो फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। कई राज्यों में फिल्म के रिलीज को रोकने की भी बात की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.