मरीज होशियार! कर लीजिए पहचान कि कहीं आपकी दवा नकली तो नहीं, बिहार में मिला पूरा जखीरा

Updated on 12-07-2023 01:15 PM
गया: मरीज के घरवाले होशियार रहें। अगर आप गया जिले में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। गया में नकली दवा के रैकेट का खुलासा हुआ है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर-जनकपुर क्षेत्र में डुप्लीकेट दवा सहित कई बड़े ब्रांड के प्रोडक्ट्स बनाने के कारोबार का पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। मुफस्सिल थाने की पुलिस टीम और ब्रांड प्रोडक्शन टीम की संयुक्त छापेमारी के बाद लोग हैरान परेशान हो गए। पुलिस ने ये छापा जनकपुर शिव मंदिर के समीप एक निजी मकान में मारा। यहां ब्रांड प्रोडक्शन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की पदाधिकारी और मुफस्सिल थाना की पुलिस एक साथ घुसी। छापेमारी के दौरान मकान में दीपक यादव भारी मात्रा में आईटीसी सहित हिमालया ब्रांड की कई डुप्लीकेट दवाएं बना कर सप्लाई कर रहा था। छापेमारी के दौरान भारी संख्या में नकली लिव-52 और पैन- 40 टैबलेट मिली। यही नहीं इसके अलावा नकली टॉयलेट क्लीनर भी बरामद हुआ।

गया जिले में नकली दवा और सामान के कारोबार का खुलासा

इस संबंध में मुफस्सिल थाना प्रभारी रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारी अंजनी ने इसकी खबर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुप्त सूचना मिली है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ब्रांड कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट रैपर लगाकर सामान को बाजारों में धड़ल्ले बेचा जा रहा है। उन्होंने पुलिस से छापेमारी का अनुरोध किया। इसके बात दोनों टीमों ने एक साथ दीपक यादव की कंपनी पर धावा बोल दिया। छापेमारी विजय सिंह के मकान में की गई। लीवर दी दवा लिव-52, गैस संबंधित पैन 40 टैबलेट के साथ मौके से नकली हार्पिक, हेयर ऑयल, परफ्यूम और कई नकली कॉस्मेटिक्स बरामद किए गए। पुलिस के आने की भनक मिलते ही कारोबारी नकली माल छोड़ फरार हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.