पटना से गया का किराया 995 रुपए, दूरी 95 किलोमीटर, वंदे भारत का फेयर चार्ट देख लीजिए

Updated on 26-06-2023 06:23 PM
गया: पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (Patna Ranchi Vande Bharat) को लेकर लोगों के मन में उत्सुकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद 28 जून से रेगुलर सर्विस शुरू हो जाएगी। पटना से हटिया के बीच 6 स्टॉपेज तय किए गए हैं। जिसमें गया जंक्शन भी शामिल है। ऐसे में ये जान लेना जरूरी है कि आखिर गया का किराया कितना लगेगा? पटना से गया की दूरी 95 किलोमीटर है, एक्सप्रेस ट्रेनों को पहुंचने में करीब दो घंटे का वक्त लगता है। एक्सप्रेस ट्रेन का किराया 65 रुपए है। अगर आप वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से सफर का मजा लेना चाहते हैं तो 995 से 430 तक का टिकट लेना होगा।

आ गया वंदे भारत का फेयर चार्ट

बिहार-झारखंड को जोड़नेवाली वंदे भारत का किराया तय कर दिया गया। रेलवे ने यात्रियों के लिए 28 जून से अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक करने के लिए पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (22349/22350) का किराया चार्ट आईआरसीटीसी साइट और रेलवे यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। इसका उद्घाटन 27 जून को रांची से होगा, लेकिन इसका व्यावसायिक संचालन 28 जून को पटना से शुरू होगा।

1930 से 890 रुपए तक का टिकट


ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेंद्र कुमार के अनुसार, रेलवे ने किलोमीटर की दूरी के आधार पर एक्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) और चेयर कार (सीसी) दोनों के लिए पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय किया है। पटना से भोजन के साथ ईसी टिकट 1930 रुपए और भोजन के बिना 1760 रुपए का है। इसी तरह, सीसी (चेयर कार) का किराया प्रति यात्री भोजन के साथ 1025 रुपए और भोजन के बिना 890 रुपए है। उन्होंने कहा, वंदे भारत एक्सप्रेस में खानपान सेवा वैकल्पिक है।


पटना से गया का किराया 995-430 तक

  • पटना से गया का किराया ईसी (एक्जीक्यूटिव क्लास) में भोजन के साथ 995 रुपए और बिना भोजन के 825 रुपए है। जबकि सीसी (चेयर कार) में भोजन के साथ 565 रुपए और बिना भोजन के 430 रुपए है।
  • EC में पटना से कोडरमा तक का किराया भोजन के साथ 1250 रुपए और भोजन के बिना 1080 रुपए है, जबकि EC में हजारीबाग टाउन तक भोजन के साथ 1525 रुपए और भोजन के बिना 1355 रुपए है। इसी तरह, सीसी में भोजन के साथ ये 825 रुपए और भोजन के बिना 685 रुपए है।
    • ईसी में पटना-बरकाकाना का किराया भोजन के साथ 1710 रुपए और भोजन के बिना 1540 रुपए है, जबकि भोजन के साथ सीसी में ये 915 रुपए और भोजन के बिना 775 रुपए है।

    वंदे भारत का किराया थोड़ा ज्यादा- यात्री संघ

    बिहार दैनिक यात्री संघ के महासचिव शोएब कुरैशी ने कहा कि किराया पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के किराए की तुलना में थोड़ा अधिक है, जो एसी चेयर कार में पटना से रांची तक प्रति यात्री 630 रुपए और 1 एसी में 1640 रुपए, 2 एसी में 980 रुपए और 2 एसी में 980 रुपए है। मेल/एक्सप्रेस ट्रेन की ओर से 3AC में 690 रुपए है। उन्होंने कहा कि वोल्वो बस से पटना से रांची तक यात्रा करने पर प्रति यात्री 700 रुपए का खर्च आता है, जबकि सामान्य दिनों में हवाई किराया लगभग 3200 रुपए रहता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.