विश्व आदिवासी दिवस पर 22 गांवों के लोगों को दिया जायेगा पट्टा

Updated on 28-07-2023 04:46 PM

धमतरी। जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक  कलेक्टर  ऋतुराज रघुवंशी की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आहूत की गई। बैठक में कलेक्टर  ने सबसे पहले विगत बैठक में दिये गये निर्देशों के परिपालन में किये गये कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि धमतरी जिला छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला जिला है, जिसने वनाधिकार अधिनियम अंतर्गत मगरलोड विकासखण्ड के 22 ग्रामों को पीव्हीजीटी पर्यावास अधिकार का अनुमोदन पट्टा प्रदान करने जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मगरलोड विकासखंड के 22 गांवों के हितग्राहियों को आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर पट्टा का वितरण किया जायेगा, इसकी तैयारी समय पूर्व संबंधित अधिकारी कर लेवें। बैठक में वनमण्डलाधिकारी  मयंक पाण्डेय, उप निदेशक टायगर रिजर्व  वरूण जैन, समिति के सदस्य  मनोज साक्षी, कांति कंवर, कुसुमलता साहू तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग  रेशमा खान ने जिले में वनाधिकार मान्यता पत्र वितरण की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 22 हजार 407 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 12 हजार 742 पट्टों का वितरण एवं अनुमोदन किया गया है। इसी प्रकार पुर्नविचार हेतु 6 हजार 674 आवेदन प्रस्तुत किये गये है। सामुदायिक वनाधिकर मान्यता पत्र वितरण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 1897 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से सभी आवेदनों पर कार्यवाही कर पट्टे वितरित कर दिये गये है। वहीं सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र वितरण के तहत् जिले में कुल 131 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से सभी का अनुमोदन कर पट्टा प्रदाय किया गया है। इसी प्रकार अनुभाग स्तर से प्राप्त नवीन स्वीकृत/ अनुमोदित दावा के तहत् जिले में कुल 13 प्रकरण व्यक्तिगत, 3 प्रकरण सामुदायिक वन संसाधन, 1 प्रकरण वनग्राम से राजस्व ग्राम और पीव्हीटीजी पर्यावास अधिकार के तहत् 1-1 आवेदन प्राप्त हुए है, जिन्हें समिति के समक्ष रखा गया है। साथ ही 12 व्यक्तिगत वनाधिकार दावों का परीक्षण उपरांत आपत्ति के निराकरण पर समिति के समक्ष अनुमोदन हेतु रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि व्यक्तिगत वनाधिकार दावों का अनुमोदन हेतु 1 प्रकरण प्रस्तुत किया गया है, जिसका अनुमोदन भी आज की बैठक में किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.