पटवारी ने सीएम हेल्पलाइन पर जबरन लिखा समाधान हो गया, भड़की विधवा महिला ने जड़ दिया थप्पड़

Updated on 18-09-2025 12:25 PM
अशोकनगर। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करने का दबाव मैदानी कर्मचारियों पर साफ दिखाई दे रहा है। मंगलवार को किसान सम्मान निधि से जुड़ी एक शिकायत को खत्म कराने के लिए ईसागढ़ तहसील के पटवारी ने फरियादी का मोबाइल लेकर जबरन कार्रवाई से संतुष्ट होने की रिपोर्ट बना दी। इससे गुस्साई महिला फरियादी ने तहसील में ही पटवारी को थप्पड़ जड़ दिया

हैदर गांव की महिला लक्ष्मी अहिरवार के मुताबिक, उसने किसान सम्मान निधि नहीं मिलने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की थी। इस पर पटवारी राजेश बैरवा ने महिला को अपने कार्यालय बुलाया। कार्यालय में पटवारी ने उसका मोबाइल छीनकर उसकी सीएम हेल्पलाइन शिकायत में कार्रवाई से संतुष्ट होने की रिपोर्ट लगा दी। महिला का कहना है कि पटवारी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की और जातिगत तौर पर यह कहकर अपमानित किया कि मैं भी तुम्हारे ही समाज का हूं।

महिला का कहना है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो पटवारी द्वारा अभद्र भाषा का उपयोग किया गया। इधर पटवारी राजेश बैरवा का कहना था कि महिला के आरोप निराधार हैं। फौती नामांतरण से महिला के नाम जमीन आई थी इसलिए किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं मिली।

अब महिला ने स्वेच्छा से शिकायत खत्म की है। महिला के साथ आए रिषपाल यादव के भड़काने पर उसने मारपीट की है। महिला ने मेरे दस्तावेज भी फेंक दिए। घटना के बाद तहसील के पटवारी इकट्ठा हो गए। उन लोगों ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.