ब्लैक स्पॉट्स के रिमूवल पर दें ध्यान : एसीएस डॉ. राजौरा

Updated on 10-09-2022 05:14 PM

अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने ब्लैक स्पॉट्स के रिमूवल पर ध्यान देने के निर्देश दिये। वे मंत्रालय में आज राज्य सड़क सुरक्षा क्रियान्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डॉ. राजौरा ने जन-जागृति में जन-प्रतिनधियों का सहयोग लेने को भी कहा है।

एसीएस डॉ. राजौरा ने सड़क को सुरक्षित बनाने के लिये सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये। उन्होंने दुर्घटना होने पर गोल्डन ऑवर में घायलों को सहायता पहुँचाने वाले अधिक से अधिक गुड सेमेरिटन को पुरस्कृत करने के निर्देश दिये। डॉ. राजौरा ने कहा कि इंटीग्रेटेड ट्रेफिक मेनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) को और अधिक बेहतर बनाने के लिये अधिकारियों के दल को दिल्ली-बैंगलुरु में जाकर आईटीएमएस मॉडल का अध्ययन करने के निर्देश दिये। डॉ. राजौरा ने कहा कि निश्चित ही इससे हमें लाभ होगा। अध्ययन दल में पीटीआरआई, स्मार्ट सिटी और नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी होंगे।परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार प्रदेश में भी चालानी राशि में वृद्धि किये जाने की अधिसूचना शीघ्र ही जारी की जायेगी। शीघ्र ही प्रदेश में सभी वाहनों पर व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस (व्हीएलटीडी) और पैनिक बटन लगाने की कार्यवाही शुरू की जायेगी। एडीजी पीटीआरआई जी. जनार्दन ने बताया कि आई-रेड एप में दुर्घटनाओं की प्रविष्टि करने में मध्यप्रदेश अव्वल नम्बर पर है। सड़क सुरक्षा संबंधी नोडल एजेंसियों के अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
 17 September 2026
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासनों की ओर से 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर…
 17 September 2026
चंडीगढ़: पंजाब के मानसा जिले की बरेटा मंडी की एक छोटी सी वर्कशॉप में तैयार किए गए फावड़े 12 सितंबर को भारत मंडपम में हुए BRICS समारोह का हिस्सा बने।…
 17 September 2026
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां पहुंचने के बाद वे उज्जैन…
 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
Advt.