किसानों को डेयरी, मत्स्य पालन और वनोपज प्रसंस्करण से जोड़ने पर विशेष ध्यान दें : केदारनाथ गुप्ता

Updated on 26-07-2025 01:07 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चालू खरीफ सीजन में किसानों को 5661 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया जा चुका है। यह लक्ष्य का 72 प्रतिशत है। ब्याज मुक्त ऋण वितरण से 12 लाख 76 हजार किसान लाभान्वित हुए है। यह जानकारी आज अपेक्स बैंक के अध्यक्ष  केदार नाथ गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों ने दी।

अपेक्स बैंक की बोर्ड की बैठक में  केदार नाथ गुप्ता ने कहा कि डेयरी, मत्स्य पालन और वनोपज प्रसंस्करण जैसी रोजगार आधारित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने खाद की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को डीएपी (डीअमोनियम फॉस्फेट) के स्थान पर एनपीके, यूरिया और सुपर फास्फेट खाद का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी जाएं।

अधिकारियों ने बताया कि साल खरीफ सीजन के लिए राज्य सरकार ने 10.72 लाख मेट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य रखा है, और अब तक 7 लाख 15 हजार मेट्रिक टन खाद का भंडारण किया गया है। इनमें से 6 लाख 10 हजार मीट्रिक टन खाद किसानों को वितरित किया जा चुका है। समितियों के गोदामों में 1 लाख 5 हजार मेट्रिक टन खाद की उपलब्धता है।

बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य के सहकारी बैंकों में 262 एटीएम और सभी पैक्स सोसायटियों में 2058 माइक्रो एटीएम स्थापित किए गए हैं। इससे किसानों को आसानी से अपने खाते से राशि निकालने की सुविधा मिल रही है। बैठक में नाबार्ड के उप महाप्रबंधक  अजय थुटे, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक  के.एन. कांडे, संयुक्त पंजीयक  उमेश तिवारी, उप पंजीयक  युगल किशोर और अन्य बैंक अधिकारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.