बच्चों के खान-पान व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें: कलेक्टर

Updated on 24-08-2024 05:03 PM
राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल छुरिया विकासखंड के दौरे के दौरान विगत दिवस शुक्रवार को ग्राम मोहगांव के आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचे। कलेक्टर अग्रवाल ग्राम मोहगांव आंगनबाड़ी केन्द्र में पोट्ठ लईका पहल अभियान के तहत चल रहे पालक चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए। जिले में पोट्ठ लईका पहल अभियान नवाचार के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में शिशुवती माताओं, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को पोषण आहार के संबंध में प्रत्येक शुक्रवार को पालक चौपाल आयोजित कर जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर अग्रवाल ने पोट्ठ लईका पहल अभियान अंतर्गत पालक चौपाल में बच्चों के पालकों को बहुत ही सरल तरीके से अपने बच्चे को अच्छे खान-पान से बच्चों का वजन बढ़ाने और स्वस्थ रखने के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही स्वच्छता रखने के तरीके भी बताए।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कम वजन वाले बच्चों की जानकारी लेते हुए कहा कि बच्चों के प्रति ध्यान नहीं देने से बच्चे कमजोर हो जाते हैं। बच्चों के खान-पान और स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने से बच्चे सुपोषित और स्वस्थ रहते है। उन्होंने बच्चों के साथ-साथ शिशुवती माताओं, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को भी पौष्टिक भोजन लेने के लिए कहा और स्वच्छता रखने के तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि बच्चों के वजन में वृद्धि करने के लिए बच्चों के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों को दिन भर में 5 से 6 बार थोड़ा-थोड़ा खाना खिलाना चाहिए। चावल-रोटी के साथ ज्यादा मात्रा में हरी सब्जी और दाल खिलाने कहा। बच्चों को प्रोटीन, विटामिन, आयरन से भरपूर खाद्यान्न सामग्री सेवन कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए खाना बनाते और खिलाते समय हाथों को ठीक से धोना आवश्यक है। बच्चे बहुत संवेदनशील होते हैं, उन्हें जल्दी से संक्रमण फैल सकता है। बच्चों को संक्रमण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रत्येक 6 माह में कृमि नाशक दवाई एल्बेंडाजोल खिलानी चाहिए। उसके लिए अभियान भी चलाया जाता है, उस समय कृमि नाशक दवाई खिलाना चाहिए। उन्होंने 29 अगस्त को बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि अपने 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृ़मि से मुक्ति के लिए अपने निकटतम आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं स्कूलों में कृमि नियंत्रण की दवाई एल्बेंडाजॉल अवश्य खिलाएं।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गर्भवती महिलाओं से कहा कि उन्हें दो लोगों के लिए पौष्टिक आहार लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो खाना आप खाएंगे, वही बच्चा भी खाएगा, इसलिए बच्चे की अच्छी सेहत को ध्यान में रखते हुए खाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कम खाना खाएंगे तो बच्चा निश्चित तौर पर कमजोर रहेगा। बाद में उसे बहुत सारी समस्याएं आएंगी। ऐसे समय में स्वस्थ बच्चे के लिए पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने आंगनबाड़ी से मिलने वाला रेडी-टू-ईट का सेवन अवश्य करने कहा। उन्होंने पालक चौपाल में उपस्थित महिलाओं से प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, महतारी वंदन योजना और श्रम विभाग में पंजीयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराने कहा। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर उपस्थित थी।सुपोषित-स्वस्थ बच्चे के लिए खान-पान और स्वच्छता पर रखें विशेष ध्यान : कलेक्टर
कलेक्टर मोहगांव आंगनबाड़ी केन्द्र में पालक चौपाल कार्यक्रम में हुए शामिल

राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर संजय अग्रवाल छुरिया विकासखंड के दौरे के दौरान विगत दिवस शुक्रवार को ग्राम मोहगांव के आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचे। कलेक्टर अग्रवाल ग्राम मोहगांव आंगनबाड़ी केन्द्र में पोट्ठ लईका पहल अभियान के तहत चल रहे पालक चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए। जिले में पोट्ठ लईका पहल अभियान नवाचार के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में शिशुवती माताओं, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को पोषण आहार के संबंध में प्रत्येक शुक्रवार को पालक चौपाल आयोजित कर जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर अग्रवाल ने पोट्ठ लईका पहल अभियान अंतर्गत पालक चौपाल में बच्चों के पालकों को बहुत ही सरल तरीके से अपने बच्चे को अच्छे खान-पान से बच्चों का वजन बढ़ाने और स्वस्थ रखने के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही स्वच्छता रखने के तरीके भी बताए।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कम वजन वाले बच्चों की जानकारी लेते हुए कहा कि बच्चों के प्रति ध्यान नहीं देने से बच्चे कमजोर हो जाते हैं। बच्चों के खान-पान और स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने से बच्चे सुपोषित और स्वस्थ रहते है। उन्होंने बच्चों के साथ-साथ शिशुवती माताओं, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को भी पौष्टिक भोजन लेने के लिए कहा और स्वच्छता रखने के तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि बच्चों के वजन में वृद्धि करने के लिए बच्चों के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों को दिन भर में 5 से 6 बार थोड़ा-थोड़ा खाना खिलाना चाहिए। चावल-रोटी के साथ ज्यादा मात्रा में हरी सब्जी और दाल खिलाने कहा। बच्चों को प्रोटीन, विटामिन, आयरन से भरपूर खाद्यान्न सामग्री सेवन कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए खाना बनाते और खिलाते समय हाथों को ठीक से धोना आवश्यक है। बच्चे बहुत संवेदनशील होते हैं, उन्हें जल्दी से संक्रमण फैल सकता है। बच्चों को संक्रमण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रत्येक 6 माह में कृमि नाशक दवाई एल्बेंडाजोल खिलानी चाहिए। उसके लिए अभियान भी चलाया जाता है, उस समय कृमि नाशक दवाई खिलाना चाहिए। उन्होंने 29 अगस्त को बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि अपने 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृ़मि से मुक्ति के लिए अपने निकटतम आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं स्कूलों में कृमि नियंत्रण की दवाई एल्बेंडाजॉल अवश्य खिलाएं।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गर्भवती महिलाओं से कहा कि उन्हें दो लोगों के लिए पौष्टिक आहार लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो खाना आप खाएंगे, वही बच्चा भी खाएगा, इसलिए बच्चे की अच्छी सेहत को ध्यान में रखते हुए खाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कम खाना खाएंगे तो बच्चा निश्चित तौर पर कमजोर रहेगा। बाद में उसे बहुत सारी समस्याएं आएंगी। ऐसे समय में स्वस्थ बच्चे के लिए पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने आंगनबाड़ी से मिलने वाला रेडी-टू-ईट का सेवन अवश्य करने कहा। उन्होंने पालक चौपाल में उपस्थित महिलाओं से प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, महतारी वंदन योजना और श्रम विभाग में पंजीयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराने कहा। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर उपस्थित थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.