पायल मलिक की बिगड़ी तबीयत तो पहुंची अस्पताल, अरमान मलिक और दोनों बीवियों के खिलाफ पटियाला कोर्ट में याचिका दायर

Updated on 28-07-2025 12:56 PM
'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आए अरमान मलिक और उनकी पत्नी पायल मलिक-कृतिका मलिक की मुश्किलें बढ़ता जा रही है। बीते दिन माता काली की तरह तैयार होने पर उन्होंने माफी मांगी थी और अपनी गलती मानी थी। अब उनके खिलाफ एडवोकेट दविंदर राजपूत ने पटियाला कोर्ट में एक याचिका दायर की है। आरोप है कि उन्होंने भारतीय विवाह कानून का उल्लंघन किया है।

अरमान मलिक ने पहले पायल मलिक से शादी की थी और बाद में बीवी की ही दोस्त कृतिका संग फेरे ले लिए थे। जबकि वह एक बच्चे के पिता था। अब याचिका में कहा गया है कि यूट्यूबर ने जो किया है वो संविधान और IPC के तहत एक जुर्म है। साथ ही उन्होंने मां काली का भेष धारण कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इस कारण इन पर लीगल एक्शन होना चाहिए।

पायल मलिक की तबीयत बिगड़ी

वहीं, पायल मलिक की तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार को डिप्रेशन के कारण वह बीमार पड़ीं और उनको मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय प्रधान काली माता मंदिर खरड़ की तरफ से बताया गया है कि पायल की तबीयत फिलहाल ठीक है। घबराने की कोई बात नहीं है।

अरमान मलिक ने किया हिंदू मैरिज एक्ट का उल्लंघन

एडवोकेट दविंदर ने अरमान मलिक और पायल मलिक से जुड़ी शिकायत एसएसपी पटियाला को भी दी है। वकील का कहना है कि यूट्यूबर के परिवार के कारण पंजाब के हिंदू संगठनों में गुस्सा पसरा है। उन्होंने भी शिकायत की है। उन्होंने कहा कि अरमान ने हिंद मैरिज एक्ट का उल्लंघन किया है। अरमान की तीसरी पत्नी होने का भी आरोप लगाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
 21 September 2026
पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और साफ-सुथरे पारिवारिक ड्रामे के लिए मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ इतिहस दोहराने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।…
 21 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज से पहले ही विवादों में घ‍िर गई है। यह फिल्‍म बिहार के बिहटा में वन देवी मंदिर की कहानी पर…
 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
Advt.