मानहानि केस में Payal Rohatagi बूंदी कोर्ट में पेश, आरोप तय करने के बाद अब फैसले पर टिकी निगाहें

Updated on 11-07-2023 12:39 PM
 बूंदी: नेहरू-गांधी परिवार पर विवादित टिप्पणी मामले में अभिनेत्री पायल रोहतगी की परेशानी कम नहीं हुई हैं। मानहानि मामले में सोमवार को रोहतगी के खिलाफ आरोप तय किए गए। बूंदी कोर्ट में वो मंगलवार को दूसरे दिन भी पहुंची हैं। विभिन्न धाराओं में दर्ज इस मामले में कोर्ट जल्द फैसला सुना सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की धर्मपत्नी स्वतंत्रता सैनानी कमला नेहरू पर टिप्पणी करने के मामले में सोमवार को बूंदी एसीजेएम कोर्ट में बहस हुई थी। धारा 504, 505( 2) और आईटी एक्ट की धारा 67 आईटी एक्ट में रोहतगी के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। इन्हीं धाराओं के तहत दूसरे दिन भी सुनवाई जारी है।

बूंदी पुलिस ने 2019 में दर्ज किया था मामला

अक्टूबर 2019 में अभिनेत्री पायल रोहतगी ने स्वतंत्रता सैनानी कमला नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।इसके बाद बूंदी के स्थानीय कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लिया। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की जांच के बाद आरोपी अभिनेत्री पायल रोहतगी को बूंदी पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय ने पायल को एक दिन के लिए जेल भी भेज दिया था। इसके बाद से ही पायल रोहतगी मामले में जमानत पर बाहर है।

रोहतगी ने सोमवार को खुद पैरवी की

फरियादी पक्ष की ओर से न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश पारीक, एडवोकेट देवराज गोचर और नंदन विजय उपस्थित रहे। वहीं अभिनेत्री पायल रोहतगी ने अपनी पैरवी खुद की। इससे पहले पिछली तारीख पर पायल रोहतगी ने विधिक सेवा प्राधिकरण में नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध करवाने का आवेदन किया था।

हो सकती है 3 साल तक की सजा
पायल राहेतगी पर जिन धाराओं में आरोप तय किए गए हैं उनमें उन्हें अधिकत 3 साल तक की सजा हो सती है। आईटी एक्टी की धारा 67 के तहत पहली बार दोषी पाए जाने पर तीन साल तक की कैद और पांच लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है जबकि जानबूझकर अपमान करने को लेकर लगाई गई आईपीसी धारा 504 के तहत तीन वर्ष कारावास, या आर्थिक दण्ड, या दोनों हो सकती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.