अब रॉकेट बनेगा पेटीएम का शेयर! एयरटेल वाले सुनील मित्तल बड़ा दांव खेलने की तैयारी में

Updated on 25-02-2023 11:00 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम (Paytm) के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। जल्दी ही इसकी पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) का शेयर रॉकेट बन सकता है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के चेयरमैन सुनील मित्तल (Sunil Mittal) पेटीएम में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। वह अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज यूनिट को पेटीएम के पेमेंट बैंक में मर्ज करके कंपनी में हिस्सेदारी ले सकते हैं। वह एयरटेल पेमेंट्स बैंक को पेटीएम पेमेंट्स बैंक में मर्ज करना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक यह डील स्टॉक्स में हो सकती है। साथ ही वह दूसरे होल्डर्स से पेटीएम के शेयरों को खरीद सकते हैं। अभी इस बारे में बातचीत शुरुआती दौर में है।

पेटीएम का इश्यू प्राइस 2,150 रुपये था। इसके आईपीओ में कई खुदरा निवेशकों ने बढ़चढ़कर बोली लगाई थी। लेकिन यह शेयर कभी भी अपने इश्यू प्राइस के आसपास नहीं पहुंच पाया। पिछले साल नवंबर में 439.60 रुपये के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद से इसमें करीब 40 फीसदी तेजी आई है। शुक्रवार को यह 2.72 फीसदी की तेजी के साथ 623.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। कंपनी के प्रॉफिट में आने के संकेत दिखने लगे हैं। इस कारण से इसके शेयरों में तेजी आई है। तीसरी तिमाही में कंपनी का नुकसान कम हुआ है। कस्टमर्स की संख्या बढ़ने से उसके रेवेन्यू में तेजी आई है। अगर एयरटेल के साथ बात बनती है तो इससे कंपनी के शेयरों में आगे भारी तेजी आ सकती है।

क्या कहते हैं ब्रोकरेज


इस बारे में पेटीएम के एक ईमेल में कहा कि कंपनी का फोकस ऑर्गेनिक ग्रोथ पर है और अभी कंपनी इस तरह की किसी बातचीत में शामिल नहीं है। भारती एंटरप्राइजेज ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। पेटीएम की लिस्टिंग नवंबर 2021 में हुई थी। कभी यह देश का सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप था। कंपनी में जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप और चीन के ऐंट ग्रुप का निवेश है। मित्तल का पेमेंट बैंक छह साल पुराना है और इसके 12.9 करोड़ कस्टमर हैं। पिछले वित्त वर्ष में यह प्रॉफिट में आया था। ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए पेटीएम अपने प्रॉडक्ट्स की संख्या बढ़ा रहा है। आठ ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयर को बाय या ओवरवेट रैंकिंग दी है। इसका 12 महीने का एवरेज प्राइस टारगेट 944.64 रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.