पेटीएम के शेयर बायबैक प्लान को मंजूरी:810 रुपए की कीमत पर 850 करोड़ रुपए के शेयर वापस खरीदेगी कंपनी

Updated on 14-12-2022 06:33 PM

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने 12 दिसंबर को 850 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक प्लान को मंजूरी दी है। इसमें बायबैक टैक्स और अन्य ट्रांजैक्शन कॉस्ट शामिल नहीं है। 810 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर और 6 महीने की अधिकतम अवधि के भीतर ये शेयर ओपन मार्केट से खरीदे जाएंगे। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को इस बारे में जानकारी दी है।

पेटीएम ने कहा कि मैक्सिमम बायबैक प्राइस और मैक्सिमम बायबैक साइज पर वापस खरीदे गए शेयरों का इंडिकेटिव मैक्सिमम नंबर 10,493,827 होगा। यह मार्च 2022 तक कंपनी का पेड-अप शेयर कैपिटल का लगभग 1.62% है। 850 करोड़ रुपए के फुल बायबैक और बायबैक टैक्स मिलाकर कुल रकम लगभग 1,048 करोड़ रुपए से ज्यादा हो जाएगी।

करीब 50% प्रीमियम पर बायबैक
बायबैक प्राइस मंगलवार की क्लोजिंग प्राइस से करीब 50% के प्रीमियम पर है। पेटीएम के शेयरों का इश्यू प्राइस 2,150 रुपए था। 18 नवंबर 2021 को इसकी लिस्टिंग करीब 10% डिस्काउंट पर 1,950 रुपए में हुई थी। 13 दिसंबर 2022 को ये शेयर 539.50 रुपए के भाव पर बंद हुआ था। यानी इश्यू प्राइस से ये शेयर अभी भी 70% से ज्यादा नीचे है।

शेयर बायबैक क्या होता है?
शेयर बायबैक में कंपनियां अपने ही शेयरों को पब्लिक से वापस खरीदती हैं। आमतौर पर कंपनियां शेयर बायबैक में शेयर की मौजूदा कीमत पर प्रीमियम देती हैं। कंपनियां को अपने शेयर वापस खरीदने का मुख्य कारण अपने शेयरधारकों के लिए वैल्यू बनाना है। यहां, वैल्यू का मतलब शेयर की बढ़ती कीमत से है। बायबैक में कंपनी किसी भी शेयरहोल्डर पर अपने शेयर बेचने के लिए दबाव नहीं बना सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.