बाजार खुलते ही मुंह के बल गिरा पेटीएम का शेयर, बेचने की मची है होड़, 19 फीसदी से ज्यादा लुढ़का

Updated on 01-02-2024 02:26 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज वन97 कम्युनिकेशंस यानी पेटीएम के शेयर (One 97 Communications Ltd) में भारी गिरावट देखी जा रही है। बाजार खुलते ही पेटीएम का शेयर करीब 20 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है। शेयर को बेचने की निवेशकों में होड़ लगी हुई है। पेटीएम का शेयर आज गिरावट के साथ 609 रुपये के भाव पर खुला है। पेटीएम के शेयर में यह गिरावट भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट पर फास्टैग में जमा या टॉप अप स्वीकार करने पर प्रतिबंध लगाने के बाद आई है।

रिजर्व बैंक ने बैंकिंग अधिनियम, 1949 की धारा 35ए के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए ये कार्रवाई की है। इसके तहत अब पेटीएम बैंक लिमिटेड से किसी भी ग्राहक के खाते, प्रीपेड इंस्ट्रयुमेंट, वॉलेट, फास्टैग, एनसीएमसी कार्ड आदि में जमा या क्रेडिट लेनदेन या टॉप अप की अनुमति नहीं दी जाएगी।

शेयरों में गिरावट जारी
पेटीएम के शेयरों में लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन कल बुधवार को पेटीएम के शेयर सुस्त रहे थै। ट्रेडिंग के अंत में शेयर की कीमत मामूली गिरावट के साथ 761 रुपये पर थी। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 774 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था। बता दें कि 20 अक्टूबर 2023 को शेयर ने 998.30 रुपये के 52 वीक के हाई को टच किया था।

लोअर सर्किट पर स्टॉक
पेटीएम के शेयर में आज 20 फीसदी का लोअर सर्किट देखने को मिल रहा है। आरबीआई की ओर से पेटीएम पेमेंट बैंक पर 29 फरवरी से डिपॉजिट्स और क्रेडिट को लेकर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके चलते पेटीएम को 300 करोड़ से 500 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है। बुधवार को पेटीएम के शेयर 761 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.