PBKS प्लेयर लियम लिविंगस्टन इंग्लैंड लौटे:सोशल मीडिया पर दी जानकारी, घुटने की चोट के कारण लिया फैसला

Updated on 14-05-2024 12:15 PM

पंजाब किंग्स और इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन PBKS के कैंप से वापस इंग्लैंड लौट गए हैं। जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपने घुटने की चोट ठीक कराने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया।

लिविंगस्टोन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "IPL का एक और सीजन खेलने का मौका मिला। आगामी वर्ल्ड कप के लिए मुझे अपने घुटने पर ध्यान देने की जरूरत है। पंजाब किंग्स के फैंस को उनके प्यार और समर्थन के लिए एक बार फिर धन्यवाद। एक टीम और व्यक्तिगत रूप से हमारे लिए एक निराशाजनक सीजन, लेकिन हमेशा की तरह मैने इस सीजन का हर मोमेंट एंजॉय किया।

चोट के कारण शुरुआती मैच मिस किए थे
लिविंगस्टन पिछले दो सालों में कई मांसपेशियों से जुड़ी चोट का सामना करना पड़ा है। वहीं, पिछले महीने वे IPL सीजन के शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए थे। बाद में उन्हें पंजाब ने प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया था, लेकिन गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार के बाद वह टीम में लौट आए थे।

इस सीजन लिविंगस्टन पंजाब के लिए इम्पैक्ट लाने में असफल रहे। उन्होंने 7 पारियों में 22.20 की औसत से 111 रन बनाए, और कुल 12 ओवर में तीन विकेट लिए।

पंजाब प्लेऑफ की रेस से बाहर
पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। 12 मैचों के बाद टीम की 4 जीत और 8 हार के साथ 8 पॉइंट्स है। पंजाब के दो लीग मुकाबले बाकी है, जिसमें टीम का सामना 15 मई को RR और 19 मई को SRH के खिलाफ होगा।

पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल सकते है लिविंगस्टन
लियम लिविंगस्टन की इंजरी सीरियस नहीं है। लिहाजा वे इस महीने पाकिस्तान के खिलाफ 4 टी-20 मैचों की सीरीज में हिस्सा ले सकते है। 22 मई से इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ 4 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

यह इंग्लिश खिलाड़ी मिस करेंगे IPL प्लेऑफ
पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए सात इंग्लिश खिलाड़ी IPL प्लेऑफ से पहले स्वदेश लौटेंगे। इसमें जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स), मोइन अली (चेन्नई सुपर किंग्स), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (दोनों पंजाब किंग्स), विल जैक, रीस टॉपली (दोनों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और फिल सॉल्ट (कोलकाता नाइट राइडर्स) शामिल हैं। यह सभी खिलाड़ी IPL का प्लेऑफ मिस करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.