राजीव भवन से पीसीसी चीफ का मोबाइल पार, जांच में जुटी पुलिस...

Updated on 29-06-2025 10:04 PM

रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज रविवार को राजीव भवन में NSUI की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक ले रहे थे। इसी बीच उनका मोबाईल गायब हो गया। श्री बैज का मोबाईल गायब होते ही हड़कंप मच गया और राजीव भवन में खोजबीन शुरू हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला तो इसकी शिकायत पुसिल में की गई।
दरअसल, 7 जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे आ रहे हैं। रायपुर के साइंस काॅलेज में होने वाले किसान, जवान, संविधान कार्यक्रम में वो शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक आज दोपहर शंकर नगर स्थित राजीव भवन में रखी गई थी। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करने के लिए दीपक बैज बाहर आये थे। पत्रकारों से बातचीत के बाद वो अंदर पहुंचे तो उनका टेबल पर रखा आईफोन-15 प्रो गायब था। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका मोबाइल नहीं मिला।

इधर जैसे ही भवन के अंदर मोबाइल चोरी होने की खबर फैली तो हड़कंप मच गया। सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल खोजने लगे, लेकिन मोबाइल का पता नहीं चल पाया।

दीपक बैज ने मोबाइल चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस भवन पहुंची और मोबाइल चोर का पता लगाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक करने पर पता करने पर पता चला कि मोबाइल को 200 मीटर दूर बंद किया गया। फिलहाल पुलिस मामले में जाँच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.