पीसीएस ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा ने आलोक मौर्य की बढ़ा दी मुसीबत, पूरे परिवार पर कराया FIR

Updated on 22-07-2023 01:43 PM

शिवपूजन सिंह, प्रयागराज: बहुचर्चित पीसीएस ज्योति मौर्य (PCS Jyoti Maurya) और उनके पति आलोक मौर्य का पारिवारिक विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा मौर्य ने आलोक मौर्य के परिवार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्‍होंने अपने ससुरालवालों के खिलाफ धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। मौर्य ने अपने स्‍टेनोग्राफर पति विनोद मौर्या और जेठ अशोक कुमार मौर्या को शराबी बताया है। पति पर शराब पीकर मारपीट और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, देवर आलोक मौर्या, ससुर राम मुरारी मौर्या, सास लीलावती मौर्या, जेठानी प्रियंका मौर्या पर कम दहेज लाने पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।


शुभ्रा मौर्या ने  खुलासे किए हैं। उन्‍होंने बताया कि वह बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर मऊआइमा ब्लॉक में कार्यरत हैं। उनकी शादी 19 नवंबर, 2009 को विनोद मौर्या से हुई थी। विनोद मौर्या जीएसटी( कर विभाग ) में स्‍टेनोग्राफर पद पर कार्यरत थे। शुभ्रा मौर्या के पिता राम प्यारे मौर्या फतेहपुर में वकील और माता डायट फतेहपुर में लेक्चरर थीं। अपनी क्षमता से ज्यादा 5 लाख नकद, 5 लाख का जेवरात, कार और गृहस्थी का पूरा सामान शादी में दिए गए थे। उनके पति विनोद कुमार मौर्या और ससुराल के लोग सन्तुष्ट नहीं थे। जब पहली बार 20 दिन ससुराल आजमगढ़ में रहने के बाद अपने मायके फतेहपुर गईं तो दुबारा विदाई के पहले ही लंबी मांग रख दी गई। स्कार्पियो, हीरे की अंगूठी, सोने की चेन, सास और ससुर को एसी और गहने आदि की मांग की गई। माता-पिता के अनुनय विनय करने पर विदाई करवा कर ले लाए, लेकिन प्रताड़ना बढ़ती गई।
 

'दो बेटियां होने पर ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया'

शुभ्रा के मुताबिक, पहले विनोद कुमार मौर्या कर विभाग पुणे जोन में पोस्टेड थे। इसकी वजह से पति के साथ चली गई। वह शादी से पहले B.ed और डबल एमए थीं। शादी के बाद उन्‍होंने TET पास किया और 2015 में बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक बन गईं। इसी बीच उनके पति का ट्रांसफर जीएसटी कर विभाग प्रयागराज में हो गया। वह सरकारी आवास सेंट्रल एक्साइज कॉलोनी म्योर रोड पर रहने लगी। आरोप है कि उनकी सरकारी नौकरी लगने के बाद भी पति विनोद कुमार मौर्या के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। वह अपने बड़े भाई अशोक मौर्या के साथ बैठकर घर में ही शराब पीते। उनके जाने के बाद में उसके साथ मारपीट करते थे। पहली बेटी होने के बाद जब दूसरी बेटी पैदा हुई तो इन लोगों ने बेटा ना होने पर काफी खरी-खोटी सुनाया और प्रताड़ित किया। इनकी दहेज की मांग और बढ़ गई और इस साल 26 जून को इनके पति ने मारपीट का सरकारी आवास से बेटियों सहित बाहर धकेल दिया।

 

'शराब पीकर पति ने भाइयों के साथ हंगामा किया'

अपने मायके के सहयोग से शुभ्रा धूमनगंज थाना क्षेत्र में अपनी बूढ़ी मां और बेटियों के साथ रहने लगीं। 10 जुलाई की शाम को उसके पति विनोद कुमार मौर्य, भाई अशोक कुमार और आलोक कुमार मौर्या कुछ लोगों के साथ शराब पीकर आए और गाली देते हुए दरवाजा धकेल अंदर घुस आए। शुभ्रा की मानें तो इन लोगों ने उनके साथ बद्तमीजी करने की कोशिश की। किसी तरह कमरे में भाग कर उन्‍होंने अपने को अंदर बंद किया और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सायरन सुनकर ही सब लोग मौके से भाग गये। बीच बचाव में उनकी मां को भी चोट लगी थी। इस घटना से बच्चियां सहम गई थीं। डायल 112 के कहने पर हमने धूमनगंज थाने पर जाकर लिखित सूचना दी, लेकिन सुबह आने की बात कर हमें वापस घर भेज दिया गया।

 

पेट्रोल या एसिड डालकर जला देने की धमकी दी

शुभ्रा मौर्य का आरोप है कि हमनें थाने के कई चक्‍कर लगाए पर उनकी एफआईआर नहीं दर्ज की गई। क्योंकि आलोक मौर्य और विनोद मौर्या ने थाने पर आकर बातचीत कर ली थी। 11 जुलाई को पति विनोद कुमार मौर्य सुबह 5:00 बजे ही फिर से घर पर आए और धमकी दिया कि तुमको पेट्रोल या एसिड डालकर जला देंगे। बच्चियों के अपहरण करने की भी धमकी दी और कहा कि अगर साथ रहना है तो मेरी मांग पूरी करो। शुभ्रा मौर्या ने बताया कि वह काफी डरी हुई हैं। अपने बच्चियों की जान पर खतरा महसूस कर रही हैं। शुक्रवार शाम 7:30 बजे प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश कुमार मौर्या ने थाने बुलाया था और मेरी तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।

मुकदमा दर्ज कर जांच कर रहे: प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज
इस मामले पर प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश कुमार मौर्या का कहना है कि शुभ्रा मौर्य की दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आगे की कार्यवाही चल रही है। फिलहाल आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। अभी गिरफ्तारी की कोई बात नहीं है। ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा मौर्या का भी लगभग मिलता जुलता आरोप है। कुछ बाते भिन्न हैं, उसकी भी जांच की जाएगी।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.