कलेक्टर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न

Updated on 11-03-2025 01:08 PM

बेमेतरा । कलेक्टर रणबीर शर्मा ने रंगों का पर्व होली सहित विभिन्न त्यौहार सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में बड़े ही उत्साह ,ख़ुशी और शांति से मनाने की अपील की। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में आज  सोमवार यहां कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सीनियर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, अपर कलेक्टर अनिल वाजपेयी अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू सहित जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

सभी सामाजिक/राजनीतिक/मीडिया गण उपस्थित थे।’ कलेक्टर शर्मा ने ज़िले के आमजन द्वारा बरती गई सावधानी एवं सहयोग की सराहना करते हुए कहा है कि श्होली-धुलंडी सहित आगामी सभी बड़े ही उत्साह ,ख़ुशी और शांति से मनाये। उन्होंने भीड़-भाड़ से भी बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि होली पर्व का आनंद ऐसे उठाएं कि दूसरों को किसी प्रकार से परेशानी अथवा असुविधा न हो। रंगों के इस पर्व में किसी पर न तो बलपूर्वक रंग लगाएं, ना ही रंग के नाम पर ग्रीस, पेंट आदि का इस्तेमाल करें। रंगों के इस पर्व को सुरक्षात्मक और परस्पर भाईचारा के साथ मनाएं।

उन्होंने ज़िले वासियों को होली की शुभकामना दी। ’वही एसपी रामकृष्ण साहू ने भी अपील की कि जिन्हें रंगों से परेज है, उन्हें रंग ना लगाएं। अगर किसी कारण वश रंग के छीटे आ जाए तो बात को तूल ना दें। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहनों तीन सवारी ना चले, और प्रेशर हार्न वाली गाड़ियों पर सख्ती से चालानी कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित समयावधि व मापदंड के प्रतिकूल ध्वनि-विस्तारक यंत्र डीजे बजाए जाने पर भी पूर्ववत प्रतिबंध जारी रहेगा। होलिका दहन के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती रहेगी तथा टीम द्वारा लगातार पेट्रोलिंग भी की जाएगी।

उन्होंने भी जिले के निवासियों को रंगो के पर्व होली  की बधाई और शुभकामना दी।’ कलेक्टर ने जिला प्रशासन के अधिकारी से इस बार हर्बल गुलाल के रंगों से अपने परिवार के साथ होली का पर्व मनाने का  आग्रह किया। सहायता समूह की स्वरोजगार से जुड़ी महिलाएं दिन-रात हर्बल गुलाल तैयार करने में लगी है। इस गुलाल को लगाने से जहां चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। महिला स्व-सहायता समूह के जरिए में तैयार किए जा इन हर्बल गुलाल और हर्बल रंग की कई विशेषताएं हैं। इसमें फूलों के रंग का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं गुलाल और रंग में महक के लिए भी फूलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता है, जो नुकसान करे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.