नवरात्रि पर्व पर शांति समिति की बैठक आयोजित

Updated on 20-09-2025 12:22 PM

दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आगामी नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एडीएम  अभिषेक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में एडिशनल एसपी  सुखनंदन राठौर, एसडीएम दुर्ग  हरवंश सिंह मिरी एवं  उत्तम ध्रुव, एसडीएम भिलाई  हितेश पिस्दा, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त  सुमीत अग्रवाल तथा सम्मानित नागरिकों, विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

बैठक में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि नवरात्रि हिंदू समाज का एक महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है। इसे आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन अनिवार्य है। प्रतिमा स्थापना, मूर्ति के आकार, साउंड सिस्टम के प्रयोग, शोभायात्रा के मार्ग और प्रतिमा विसर्जन सहित सभी कार्यक्रमों के लिए निर्धारित समय सीमा और नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, विवाद या कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी दिशानिर्देशों से बाहर जाकर कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मूर्ति के आकार और साउंड सिस्टम के ध्वनि स्तर पर निर्धारित मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। समितियों से अपील की गई कि शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के भड़काऊ गीत, डीजे पर अशोभनीय गाने बजाने या ऐसे कार्यों से बचें जिनसे किसी समुदाय की भावनाएं आहत हों। शोभायात्रा के मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उपस्थित लोगों ने प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करने और नियमों का पालन करते हुए नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्वक मनाने का आश्वासन दिया। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.