रूस-यूक्रेन में 39 महीने बाद लौटेगी शांति! पुतिन का जेलेंस्की को आमने-सामने बैठकर बात करने का प्रस्ताव, तुर्की में बैठक

Updated on 11-05-2025 11:42 AM
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ सीधी बातचीत करने का प्रस्ताव रखा है। पुतिन ने इस बातचीत 'बिना देरी किए' 15 मई से शुरू करने की बात कही है। रूसी राष्ट्रपति ने 15 मई को तुर्की के इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ होने वाली इस बातचीत के लिए पहले से कोई शर्त नहीं रखी है। पुतिन की ओर से यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार इस तरह का प्रस्ताव आया है। यूक्रेन और रूस में बीते 39 महीने से (फरवरी, 2022 से) लड़ाई चल रही है। इस पक्ष में दोनों पक्षों खासतौर से यूक्रेन में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।

पुतिन ने शनिवार को एक लीविजन संबोधन में कहा कि रूस गंभीर बातचीत चाहता है, ताकि यूक्रेन के साथ संघर्ष के मूल कारणों को दूर करते हुए एक स्थायी शांति की ओर बढ़ा जा सके। यह बयान यूके के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के यूक्रेन दौरे के कुछ घंटे बाद आया है। इन नेताओं ने रूस से बिना शर्त 30 दिनों के युद्धविराम के लिए सहमत होने का आग्रह किया था। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने इसके जवाब में कहा था कि मॉस्को इस पर विचार करेगा लेकिन किसी दबाव में नहीं आएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
 11 May 2025
इस्लामाबाद: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को कहा कि उनका देश पाकिस्तान की ''संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता'' को बनाए रखने में उसके साथ खड़ा रहेगा। विदेश…
 11 May 2025
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर हो गया है। दोनों देशों के बीच संघर्ष 6 मई की रात को शुरू हुआ, जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च…
 11 May 2025
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को सीजफायर हुआ है। हालांकि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर समझौते के कुछ ही घंटों के बाद…
 11 May 2025
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ सीधी बातचीत करने का प्रस्ताव रखा है। पुतिन ने इस बातचीत 'बिना देरी किए' 15 मई से शुरू करने की बात कही…
 11 May 2025
वॉशिंगटन: भारत के हमले से नूर खान एयरबेस के तबाह होने के बाद पाकिस्तान बुरी तरह से डर गया था। पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम ध्वस्त हो गये थे और वो…
 11 May 2025
मॉस्को: भारत और पाकिस्तान के बीच बीते चार दिन (6 मई की रात से 10 मई तक) जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला है। भारत की ओर से पाकिस्तान में आतंकी…
 11 May 2025
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों तक (6 से 10 मई) कई मोर्चों पर संघर्ष किया है। दोनों देशों में ये लड़ाई भले ही सिर्फ चार दिन चली लेकिन इस दौरान…
 11 May 2025
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद जो तनाव बना था, उसने ग्लोबल लीडर्स को परेशान कर दिया था। खासकर ऑपरेशन सिंदूर के बाद…
Advt.