दुर्ग जिले के सभी नगरीय निकायों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

Updated on 12-02-2025 01:58 PM

दुर्ग । जिले के 07 नगरीय निकाय में आम निर्वाचन और 03 नगरीय निकाय में उप निर्वाचन आज शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई है। जिले में औसत मतदान 67.96 प्रतिशत रहा है। जिला मुख्यालय दुर्ग निगम एवं अन्य नगरीय निकायों में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला। यहां लोग सुबह 8.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक अपने बारी का इन्तजार करते हुए उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। जिले के अन्य मतदान केन्द्रों पर भी मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया। इस चुनाव में युवा महिला, बुजुर्ग, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्ग सहभागिता दर्ज की। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही, इससे मतदाता निश्चिंत होकर मतदान कर सके। जिले के नगरीय निकायों मंं शाम 5.00 बजे तक 67.96 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर पालिक निगम दुर्ग में 63.78 प्रतिशत, नगर पालिक निगम भिलाई में 56.93 प्रतिशत, नगर पालिक निगम रिसाली में 69.03 प्रतिशत, नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा में 76.77 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद कुम्हारी में 78.32 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद अहिवारा में 75.49 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में 79.90 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार नगर पंचायत पाटन में मतदान का प्रतिशत 87.34, उतई में 85.81 तथा धमधा में 83.33 रहा। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.