राष्ट्रीय मिशन ऑन एडिबल ऑयल योजना के तहत कछौड़ में किया गया मूंगफली बीज का वितरण

Updated on 28-06-2025 01:53 PM

एमसीबी । कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय मिशन ऑन एडिबल ऑयल योजना के अंतर्गत विकासखंड मनेंद्रगढ़ की RAEO कछौड़ क्षेत्र में किसानों को मूंगफली बीज का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम जिले में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से आयोजित किया गया। 

इस योजना के तहत पात्र किसानों को उन्नत किस्म के मूंगफली बीज प्रदान किए गए, जिससे वे खरीफ सीजन में अधिक उपज प्राप्त कर सकें।  कार्यक्रम का संचालन RAEO कछौड़ एवं कृषि विभाग के समन्वय से किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित किसानों को बीज की विशेषताओं, बुवाई की विधि, उर्वरक प्रबंधन, कीट नियंत्रण तथा फसल बीमा संबंधी जानकारी भी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि यह योजना केंद्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना है।

कृषि विभाग के अनुसार, RAEO कछौड़ क्षेत्र में सैकड़ों किसानों को इस बीज वितरण से लाभ होगा। यह बीज विशेष रूप से उच्च उत्पादकता वाले हैं और स्थानीय जलवायु के अनुकूल हैं। कार्यक्रम के दौरान किसानों को सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं जैसे पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना आदि की भी जानकारी दी गई।

किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सरकार और कृषि विभाग के प्रति आभार जताया। उनका कहना था कि समय पर बीज उपलब्ध कराना एक बड़ी राहत है, जिससे फसल की तैयारी सुचारू रूप से की जा सकेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी किसानों को बीज किट वितरित किए गए और उन्हें तकनीकी सहायता हेतु RAEO कार्यालय से नियमित संपर्क में रहने की सलाह दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.