कड़ाके की ठंड से ठिठुरा पेंड्रा-अमरकंटक:ओस की बूंदें बनीं बर्फ, तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट की संभावना

Updated on 01-01-2026 12:51 PM
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा-अमरकंटक क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में है। 31 दिसंबर की रात से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आज सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट की संभावना जताई है, जिससे इलाके में शीतलहर का असर और बढ़ सकता है।

ठंड का आलम यह है कि अमरकंटक के कई इलाकों में सुबह ओस की बूंदें जम गईं, जिससे सड़कों और खेतों में हल्की बर्फ की परतें दिखाई दीं। लगातार गिरते तापमान ने आम लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है। सुबह-सुबह बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, जबकि लोग अलाव जलाकर और गर्म पेय पदार्थों का सेवन कर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे।

विधायक पहुंचीं अमरकंटक

कड़ाके की ठंड के बावजूद, नए साल के पहले दिन अमरकंटक में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दूर से लोग नर्मदा उद्गम स्थल पर दर्शन और पूजन करने पहुंचे। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी नए साल का जश्न मनाने अमरकंटक पहुंचीं। उन्होंने यहां मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.