विश्व बाघ दिवस छत्तीसगढ़ की प्रदर्शनी को देश भर के लोगों ने सराहा

Updated on 30-07-2023 03:31 PM

रायपुर । ग्लोबल टाईगर-डे के अवसर पर जिम कार्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड में बाघ संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता और इको डेव्हलपमेंट कमेटी आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के वनमंत्री मोहम्मद अकबर के दिशानिर्देश में प्रदेश के तीनों टाईगर रिजर्व द्वारा लगाये गए स्टॉलों को देश भर के लोगों ने सराहा। अचानकमार टाईगर रिजर्व अंतर्गत संचालित मैकल शहद सोसायटी (बोइराहा) का वाइल्ड रॉ हनी, गरिमा मंच (गनियारी) के जैविक उत्पाद, छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड के उत्पाद ने लोगों का ध्यान खीचा और इसके बारे में जानने के लिए वनप्रेमियों में उत्सुकता दिखी।

इसके साथ ही इंद्रावती टाइगर रिजर्व के गिद्ध संरक्षण प्रोग्राम व ‘बेल मेटल आर्ट‘ की प्रदर्शनी और उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित इको टूरिज्म के जरिए आजीविका आधारित प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के टाईगर रिजर्वों में वन्यप्राणियों तथा मानव के सहअस्तित्व को बनाए रखने के लिए की जा रहे प्रयासों की झलक दिखी।

ग्लोबल टाईगर-डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) व चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन श्री सुधीर अग्रवाल, अचानकमार टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर श्री एस. जगदीशन, इन्द्रावती टाईगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर आर.के. पाण्डेय, तीनों टाईगर रिजर्व से स्व-सहायता समूह/इको डेवलपमेंट कमिटी के सदस्य सहित अन्य वन विभाग के अधिकारी शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.