आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं : डॉ. पल्लवी

Updated on 27-04-2023 09:40 PM

महासमुंद । श्रेयन आयुर्वेद व पंचकर्म चिकित्सालय रायपुर के तत्वाधान में गुरुवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से ज्यादा विभिन्न व्याधियों का उपचार एवं चिकित्कीय परामर्श व निःशुल्क औषधियां देकर लाभान्वित किया गया। शिविर महासमुंद शहर के स्वाध्याय भवन में आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरी के पूजन के साथ सुबह 9 बजे से हुआ। रजिस्ट्रेशन के लिए सुबह से ही लाइन लगना शुरू हो गई थी।

संस्था की संचालक डॉ. पल्लवी क्षीरसागर ने बताया कि शिविर में वात रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग के अलावा पेट जोड़ों में दर्द आदि अन्य जटिल रोगों का परीक्षण एवं उसका उपचार अनुभवी चिकित्सकों डॉ. यशवंत चंद्राकर, डॉ. अंकुर कदम और डॉ. शीतल कदम द्वारा किया गया। विभिन्न रोगों से पीड़ित लोगों को स्वस्थ जीवन शैली, आयुर्वेदिक औषधि चिकित्सा एवं घरेलू उपचार के बारे में जानकारी देते हुए औषधीय पौधों के बारे में भी अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे लोगों में आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। लोग आयुर्वेदिक औषधियों लेना पसंद कर रहें हैं। कोरोना काल के बाद इसमें और ज्यादा इजाफा हुआ है और लोगों को काफी फायदा हुआ है।

डॉ. पल्लवी ने बताया कि शिविर में महासमुंद में बच्चों को स्वर्णप्राशन का लाभ देने यह पहला शिविर है। बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए स्वर्णप्राशन को महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे बच्चों के शारीरिक व बौद्धिक विकास को भी बढ़ावा मिलता है। शिविर में लगभग 60 बच्चों को पहली खुराक दी गई। यह खुराक पुष्य नक्षत्र में दिया जाता है। जो महीने में एक बार आता है। शिविर में 10 वर्ष के लक्ष्य, 12 साल के अभिनीति साहू और राघव ने स्वर्णप्राशन का पहला खुराक लिया। वहीं क्लब पारा निवासी श्रीमती कुंती देवांगन अपने दो नातियों के साथ शिविर में पहुंची उन्होंने भी बच्चों को स्वर्णप्राशन करवाया। श्रीमती देवांगन ने बताया कि यह शिविर यहां पहली बार लगा है। डॉक्टरों ने अच्छी सलाह दी और दवाइयां भी फ्री में दी गई। संजीव कुमार साहू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोरोना के चलते आयुर्वेदिक दवाईयों की मांग बढ़ी है और लोग घरेलू उपचार भी करने लगे है। इससे उन्हें में भी स्वयं फायदा हुआ है। इस कारण शिविर की जानकारी मिलते ही वह अपने परिवार के साथ शिविर में आए हैं। शिविर में बच्चे, बूढ़े और महिलाओं ने बढ़ी संख्या में भाग लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.