भारत में इन SUV के पीछे लोग हैं दीवाने, टाटा और मारुति के साथ ही महिंद्रा की गाड़ियों का क्रेज

Updated on 02-12-2023 02:48 PM
भारतीयों में कार को लेकर कितना क्रेज रहता है, यह आप बखूबी जानते हैं और इसकी बानगी दिखती रहती है। हैचबैक सेगमेंट की कारें भले सबसे ज्यादा बिकती हों, लेकिन एसयूवी को लेकर लोगों में इतनी जबरदस्त दीवानी है कि पूछिए मत। ऐसे में आज हम आपको मौजूदा समय की टॉप सर्च्ड कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको लेकर लोन जानना चाहते हैं। इन एसयूवी में टॉप सेलिंग टाटा नेक्सॉन और मारुति सुजुकी ब्रेजा के साथ ही टाटा पंच, महिंद्रा एक्सयूवी700, सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस और महिंद्रा थार जैसी एसयूवी की कीमतों के बारे में बताते हैं।

टाटा नेक्सॉन

टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी नेक्सॉन की मौजूदा एक्स शोरूम प्राइस 8.10 लाख रुपये से लेकर 15.50 लाख रुपये तक है। हाल ही में नेक्सॉन फेसलिफ्ट लॉन्च किया गया है, जो कि लुक और फीचर्स के मामले में बेहद जबरदस्त और अपने सेगमेंट की सबसे अडवांस एसयूवी है।

मारुति सुजुकी ब्रेजा

मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा और देश की दूसरी बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा की एक्स शोरूम प्राइस 8.29 लाख रुपये से लेकर 14.14 लाख रुपये तक है।

टाटा पंच

टाटा मोटर्स की पॉपुलर माइक्रो एसयूवी पंच की एक्स शोरूम प्राइस 6 लाख रुपये से शुरू होकर 10.10 लाख रुपये तक जाती है। यह माइक्रो एसयूवी पेट्रोल और सीएनजी विकल्पों के साथ है।

हुंडई क्रेटा

हुंडई क्रेटा देश की बेस्ट सेलिंग मिडसाइज एसयूवी में से एक है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 10.87 लाख रुपये से लेकर 19.20 लाख रुपये तक है।

महिंद्रा थार

महिंद्रा थार देश की टॉप सेलिंग ऑफ-रोड एसयूवी है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 10.98 लाख रुपये से लेकर 16.94 लाख रुपये तक है।

महिंद्रा एक्सयूवी700

महिंद्रा एक्सयूवी700 की एक्स शोरूम प्राइस 14.03 लाख रुपये से लेकर 26.57 लाख रुपये तक है।

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस 5 और 7 सीटर ऑप्शन के साथ है और इसकी एक्स शोरूम प्राइस 9.99 लाख रुपये से लेकर 12.54 लाख रुपये तक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.