लोग जलते हैं, सफलता नहीं पचत देवधर ट्रॉफी में बवाल प्रदर्शन के बाद रियान पराग ने उतारा गुस्सा

Updated on 05-08-2023 02:42 PM
नई दिल्ली: रियान पराग (Riyan Parag) भारत की घरेलू क्रिकेट में भी बड़ा नाम नहीं हैं। इंटरनेशनल खेलने की रेस में तो अभी दिखाई भी नहीं दे रहे। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाले खिलाड़ियों में रियान पराग का नाम शामिल है। आईपीएल में 21 साल के रियान राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। 2019 सीजन से ही वह टीम का हिस्सा हैं। देवधर ट्रॉफी 2023 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद रियान ने इसपर खुलकर बात की है।

मुझे समझ नहीं आता क्या दिक्कत है

रियान पराग का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि इसकी क्या वजह है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में इस ऑलराउंडर ने कहा- लोगों को मेरे च्युइंग गम चबाने से दिक्कत है। यदि मेरा कॉलर ऊपर है तो समस्या है। मैं कैच लेने के बाद जश्न मनाता हूं, तो समस्या है। उन्हें मेरे खाली समय में गेमिंग और गोल्फ खेलने से दिक्कत है।'

असम के इस क्रिकेटर ने आगे कहा, 'मुझे अंदाजा है कि लोग मुझसे नफरत क्यों करते हैं। आपको क्रिकेट कैसे खेलना चाहिए इसके बारे में एक रुलबुक है। टी-शर्ट को अंदर रखना चाहिए, कॉलर को नीचे रखना चाहिए, सभी को सम्मान देना चाहिए, किसी को स्लेज नहीं करना चाहिए और मैं इसके बिल्कुल विपरीत हूं।'

लोग पचा नहीं पा रहे

रियान पराग का कहना है कि लोग इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि वह इतने बड़े लेवल पर खेल रहे हैं। रियान ने कहा- मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया क्योंकि यह मजेदार है और मैं अभी भी मजे के लिए क्रिकेट खेल रहा हूं। लोग इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि मैं इतने बड़े स्तर पर खेल रहा हूं और मैं इसका आनंद ले रहा हूं।'

देवधर ट्रॉफी में किया कमाल

आईपीएल के सबसे फ्लॉप खिलाड़ियों में शामिल रियान पराग ने देवधर ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया है। ईस्ट जोन के लिए देवधर ट्रॉफी के 5 मैचों में रियान ने दो शतक और एक फिफ्टी की मदद से 354 रन बनाए। गेंदबाजी में भी उन्होंने 11 बल्लेबाजों को आउट किया। टीम के फाइनल में हार के बाद भी रियान को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.