देवी पर आपत्तिजनक कमेंट से भड़के लोग:इवेंट के दौरान कन्नड़ एक्टर दर्शन के मुंह पर फेंकी चप्पल

Updated on 20-12-2022 06:10 PM

कन्नड़ एक्टर दर्शन को हाल ही एक कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने चप्पल मार दी है। यह घटना तब हुई जब दर्शन अपनी अपकमिंग फिल्म 'क्रांति' का प्रमोशन कर रहे थे। इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है। दर्शन की गिनती कन्नड़ फिल्मों के सबसे विवादित एक्टर्स में की जाती है। वह अकसर ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

इवेंट के दौरान एक्टर पर फेंकी गई चप्पल

कर्नाटक के होसपेट में एक्टर दर्शन अपनी नई फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे। उनकी फिल्म क्रांति जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के नए गाने को लॉन्च करने के लिए इवेंट का आयोजन किया गया था। फैंस की भारी भीड़ भी वहां पर उमड़ आई थी। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि दर्शन जब जनता से बात करने के लिए स्टेज पर पहुंचे तो भीड़ में से किसी ने उन पर चप्पल फेंककर मार दी। जो उनके कंधे पर जाकर लगी। हालांकि, अभी तक चप्पल फेंकने वाले शख्स की पहचान नहीं हो सकी है।

विवादित बयान को लेकर निशाने पर आए दर्शन

बताया जा रहा है कि दर्शन के खिलाफ ये गुस्सा उनके एक बयान के बाद भड़का है। दरअसल, उन्होंने अपने एक हालिया इंटरव्यू में कहा था कि 'भाग्य की देवी हमेशा आपका दरवाजा नहीं खटखटाती, अगर वह दरवाजा खटखटाए तो उसे पकड़ लीजिए और घसीटकर कमरे में ले जाइए। वहां आप उसके सारे कपड़े उतार दीजिए'। यदि तुम उसे कपड़े दोगे, तो वह बाहर चली जाएगी'। इसी बयान को लेकर लोगों में दर्शन के प्रति बहुत गुस्सा है और वो एक्टर की जमकर आलोचना कर रहे हैं। यूजर्स का कहना था कि दर्शन की बात बेहद निंदनीय है और औरतों के प्रति उनकी खराब सोच को दिखाती है। साथ ही यूजर्स ने कहा कि एक्टर ने देवी का भी अपमान किया है। कई यूजर्स ने उन्हें चीप भी बताया था। कई अन्य यूजर्स ने कहा था कि एक्टर ने हद पार कर दी है। इसके अलावा फोन पर हुई बातचीत में कथित तौर पर दर्शन को मीडिया को इस बात के लिए बुरा-भला कहते हुए सुना गया था कि मीडिया ने उनकी जिंदगी के हर पहलू को जांच के दायरे में ला खड़ा किया है। इसके बाद से कई न्यूज चैनल्स ने दर्शन की फिल्म 'क्रांति' के प्रमोशनल इवेंट्स को बायकॉट कर दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.