गर्मी झेल रहे लोगों को मिलेगी राहत, जानें कब दस्तक देगा मॉनसून, IMD की भविष्यवाणी

Updated on 26-05-2023 06:35 PM
नई दिल्ली : मई का महीना खत्म होने को है। उत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में पारा 45 के पार पहुंच चुका है। ऐसे में लोगों को राहत का इंतजार है। इसके साथ ही मॉनसून को लेकर इंतजार शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार केरल में 4 जून को मॉनसून के पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया जा चुका है। मौसम विभाग के टॉप एक्सपर्ट्स और प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काइमेट ने कहा है कि मॉनसून की मौजूदा स्थिति एक महत्वपूर्ण अलाइनमेंट से गुजर रही है। अभी तक मॉनसून के संकेत पॉजिटिवि मिल रही है। ऐसे में इसके निर्धारित तारीख तक पोर्टब्लेयर से शुरू होकर केरल पहुंचने की उम्मीद है।

मॉनसून के लिए परिस्थिति अनुकूल

प्राइवेट वेदर फॉरकास्टिंग एजेंसी स्काईमेट के प्रेसिडेंट जीपी शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 19 मई को अंडमान सागर के बेहद दक्षिणी हिस्सों और भूमध्यरेखीय क्षेत्र में प्रवेश किया था। उन्होंने कहा कि अब तक कोई खास प्रगति नहीं हुई है। भारतीय मौसम विभाग के तहत पर्यावरण निगरानी और अनुसंधान केंद्र (EMRC) के चीफ डीएस पई ने कहा कि पूर्वोत्तर हिंद महासागर में पार-भूमध्यरेखीय प्रवाह मजबूत होने लगा है। अगले दो-तीन दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मानसून के प्रवाह के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

मॉनसून का जापान सागर के तूफान वाला कनेक्शन

शर्मा ने कहा कि एक तूफान, जो वर्तमान में पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में है, के 30 मई तक जापान सागर के ऊपर से बहुत दूर जाने की संभावना है। यह केरल में मानसून के आने के लिए प्लेटफॉर्म तैयार करेगा। हालांकि इस तरह के टाइफून दूर स्थित हैं, वे बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा के पैटर्न को प्रभावित कर सकते हैं। इससे मानसून का प्रवाह प्रभावित हो सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के रिसर्च साइंटिस्ट डॉ अक्षय देवरस ने बताया कि हिंद महासागर के ऊपर मानसूनी हवाएं वर्तमान में बाधित हैं। यही हवाएं केरल में शुरुआत में देरी करेगी। हालांकि, पूर्वानुमान के अनुसार, जून की शुरुआत में हवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। ऐसे में मानसून के 5 से 7 जून के बीच केरल पहुंचने की उम्मीद है।

दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ से राहत

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों समेत उत्तर भारत के कई राज्य में दिखने लगा है। इससे इन इलाके में रह रहे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। आईएमडी के अनुसार, गुरुवार तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। इसकी वजह है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार से शुरू होने वाले उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलेंगी। नए पश्चिम विक्षोभ से हवाओं के साथ अरब सागर की खाड़ी के साथ-साथ बंगाल की खड़ी से भी नमी की आपूर्ति हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.