दूर दराज के लोगों को समाधान के लिए न जाना पड़े दूर, यही हमारा प्रयास : कलेक्टर

Updated on 27-04-2023 09:52 PM

रायगढ़ । कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा हर सोमवार को जिला मुख्यालय में जनचौपाल लगाकर लोगों से मुलाकात करते हैं। उन्होंने अब इसे विकासखंड स्तर में भी आयोजित किए जाने की पहल की है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा जिले के दूरस्थ क्षेत्र धरमजयगढ़ के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय में चौपाल लगाई। जिसमें उन्होंने बड़ी संख्या में दूर दराज से आए लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनी और निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि जिला मुख्यालय में तो लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलता रहता है। लेकिन दूर दराज के लोग जो अपनी समस्या रखने जिला मुख्यालय नही पहुंच पाते उनसे मिलने के लिए प्रशासन ही उन तक पहुंचे यही प्रयास है। इसी क्रम में विकासखंड स्तर में यह जनचौपाल लगाया गया है। इस दौरान सीईओ अबिनाश मिश्रा, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत, एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत-नवागांव के सरपंच एवं प्रधान पाठक आज धरमजयगढ़ में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय जनचौपाल में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला जोगियापारा में शाला भवन काफी जर्जर हो गयी है। उन्होंने कलेक्टर से शाला भवन की मरम्मत कराने हेतु आवेदन किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन पर कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी तरह शनिराम एवं अन्य ग्रामवासी जनचौपाल में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत क्रिन्धा के ग्राम छुहीपहाड़, सिरडाही एवं चापकछार में लगभग 200 परिवार निवास करते है। यहां पक्के सड़क के अभाव में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने ईई पीडब्ल्यूडी को इन गांवों तक सड़क बनवाने के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार नगर पंचायत धरमजयगढ़ के वार्डवासी वार्ड क्रमांक 15 चिकटवानी के क्रबिस्तान में बाउण्ड्रीवाल कराये जाने के संबंध में आवेदन लेकर आये थे। इसी तरह नगर पंचायत धरमजयगढ़ के ग्रामवासी नवीन स्कूल भवन की स्वीकृति एवं पुराने स्कूल भवन परिसर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कराये जाने के संबंध में आवेदन लेकर आये थे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने संबंधित अधिकारी को आवेदन पर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। धरमजयगढ़ में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय जनचौपाल में अन्य लोग राशन कार्ड, राजस्व, सीमांकन, बटांकन, पेंशन को लेकर लोगों ने आवेदन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.