कैंसिल हुआ फरहान अख्तर का ऑस्ट्रेलिया टूर तो गुस्साए लोग, एक्टर से पूछा- रिफंड कैसे मिलेगा?

Updated on 28-02-2023 09:04 PM
एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर एक सिंगर भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में गाने भी गाए हैं। इनका एक बैंड भी है, जिसका अलग-अलग जगह कॉन्सर्ट भी होता रहता है। इस महीने भी ऑस्ट्रेलिया में एक कॉन्सर्ट होने वाला था जो कि अब कैंसिल हो गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने भारी मन से दी है। बताया है कि उनका ऑस्ट्रेलिया टूर किन्हीं कारणों की वजह से रद्द हो गया है। अचानक से हुए इस बदलाव से एक्टर बेहद निराश हैं। फरहान ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है, जो काफी इमोशनल है। फैन्स भी रिएक्ट कर रहे हैं और एक्टर का मनोबल बढ़ा रहे हैं।

फरहान अख्तर (Farhaan Akhtar) ने इंस्टाग्राम पर अपने कॉन्सर्ट के कैंसिल होने की खबर सुनाई। लिखा- ऑस्ट्रेलिया के मेरे फैन्स। किन्हीं कारणों की वजह से हमारा बैंड फरहान लाइव को अपना ऑस्ट्रेलिया टूर कैंसिल करना पड़ रहा है। इस वीकेंड हम सिडनी और मेलबर्न ट्रैवल करने में सक्षम नहीं होंगे। जब मैं ऐसा कहता हूं तो कृपया मेरा भरोसा करिए। हम अपनी निराशा आपके साथ साझा कर रहे हैं। हालांकि हम आशा करते हैं कि आने वाले समय में हम आपके खूबसूरत शहर में आएं और आपके लिए परफॉर्म करें। आपको प्यार। फरहान।

फैन्स ने फरहान से किए सवाल

एक्टर फरहान अख्तर ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा बस एक टूटा हुआ दिल लगाया है। इसके बाद लोगों ने कमेंट करना शुरू किया। अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू किए। एक ने लिखा- हमें अपना रिफंड कैसे मिलेगा? एक ने लिखा- सिंगापुर आ जाइए। एक ने कहा- यार। हम तो आपसे मिलने का इंतजार कर रहे थे। एक ने कहा- हम बहुत एक्साइटेड थे। टिकट भी खरीद चुके थे। वहीं, कुछ ने उनको आखिरी समय में कैंसिल करने के लिए सुनाया भी और कुछ ने उनसे डॉन 3 की रिलीज के बारे में सवाल किया।

फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म

बता दें कि फरहान अख्तर एक बार फिर डायरेक्शन में हाथ आजमाने जा रहे हैं। वह कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ 'जी ले जरा' बना रहे हैं। यह उनकी अपकमिंग फिल्म है। हालांकि अभी इसकी शूटिंग वगैरह कुछ शुरू नहीं हुई है। इसके अलावा वह 'खो गए हम कहां' को प्रोड्यूस कर रही हैं। इसमें अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.