विकास का सीधा लाभ जनता को मिला : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 22-07-2023 12:27 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में गत तीन वर्ष में और इसके पूर्व वर्ष 2003 के पश्चात प्रारंभ हुए विकास कार्यों से अब तक हुए सकारात्मक बदलाव से आम जनता को अवगत करवाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश में हुए अधोसंरचनात्मक विकास के संबंध में समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास के सभाकक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नए निर्माण कार्यों का सीधा लाभ आम-जनता को मिला है। सिंचाई के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि से ही उत्पादन-वृद्धि संभव हुई और किसानों की आय भी बढ़ी है। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी गत दो दशक में किए गए विकास से नागरिकों के जीवन को सहज, सरल और सुविधायुक्त बनाने में प्राप्त उपलब्धि रेखांकित की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और नवीन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना का कार्य निरंतर हुआ, जिससे कोविड जैसी विषम परिस्थितियों में नागरिकों का अमूल्य जीवन बचाने में आसानी हुई। इस नाते इन कार्यों को साधारण नहीं माना जा सकता। इन उपलब्धियों से नागरिकों को अवगत करवाना हम सभी का दायित्व है। बैठक में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री मलय श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा एंव कौशल विकास श्री मनु श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिव श्री मनीष सिंह, सचिव मुख्यमंत्री श्री विवेक पोरवाल, आयुक्त जनसंपर्क श्री मनीष सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.