लोगों को खूब पसंद आए DDA के 5 करोड़ वाले पेंटहाउस, ई-ऑक्शन में 14 में से 12 बिके, फिर लगने वाली है बोली

Updated on 01-03-2024 01:45 PM
नई दिल्ली: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के पेंटहाउस और सुपर लग्जरी फ्लैट्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। द्वारका सेक्टर-19बी के फ्लैट अपने खास गोल्फ व्यू के करीब होने की वजह से भी काफी लोकप्रिय रहे हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण के मुताबिक, उसने ई-नीलामी के जरिए द्वारका में 14 में से 12 पेंटहाउस बेच दिए हैं। इन 14 पेंटहाउस की शुरुआती कीमत 5 करोड़ रुपये थी, जो डीडीए द्वारा शहर में लॉन्च की गई किसी भी आवासीय संपत्ति के लिए अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। ये पेंटहाउस द्वारका सेक्टर 19B में एक लग्जरी सोसायटी का हिस्सा हैं, जो इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब 13 किमी दूर है।

इस सोसायटी में 170 सुपर एचआईजी फ्लैट (शुरुआती कीमत ₹2.5 करोड़), और 946 एचआईजी फ्लैट (शुरुआती कीमत ₹1.4 करोड़) भी शामिल हैं। इस ₹700 करोड़ की लागत से बनाई गई सोसायटी में 11 टावर हैं, जिनमें 1,130 फ्लैट हैं और प्रत्येक फ्लैट के लिए बेसमेंट में दो पार्किंग दी गई हैं। सोसायटी में 728 ईडब्ल्यूएस फ्लैट वाले 4 अतिरिक्त टॉवर भी हैं, जिन्हें बाद में आवंटित किया जाएगा।

5 मार्च को होगी नीलामी

डीडीए के अधिकारियों के मुताबिक, सोसायटी के 1,130 फ्लैटों में से 16 फरवरी को ई-नीलामी के पहले दौर में 1,005 फ्लैट बिक गए थे। वहीं सुपर एचआईजी फ्लैट पूरी तरह से बिक चुके हैं। अभी दो पेंटहाउस और 123 एचआईजी फ्लैट बिक नहीं पाए, जिन्हें 5 मार्च को अगली ई-नीलामी में पेश किया जाएगा। बताया कि 16 फरवरी को हुई नीलामी के दौरान, सबसे कम कीमत में बिका पेंटहाउस ₹5.2 करोड़ का था, जबकि सबसे ज्यादा ₹6.36 करोड़ का था। इनकी औसतन, कीमत ₹5.5 करोड़ थी। इसी तरह, सुपर एचआईजी फ्लैटों के लिए भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

लोगों को पसंद आ रही कनेक्टिविटी

डीडीए के मुताबिक, इस सोसायटी की लोकेशन और अच्छी कनेक्टिविटी लोगों को काफी पसंद आ रही है। गोल्फ व्यू होने की वजह से भी इनकी डिमांड खूब हो रही है। बताया कि इस बार, ई-नीलामी से पहले जमा की जाने वाली राशि को पेंटहाउस के लिए ₹25 लाख रखा गया था। साथ ही, लोगों को केवल उसी फ्लैट को चुनना और बोली लगाना था जिसे वे खरीदना चाहते थे। इन कदमों ने यह सुनिश्चित करने में मदद की कि केवल गंभीर और इच्छुक खरीदारों ने फ्लैटों के लिए आवेदन किया। बताया कि 5 मार्च को होने वाली ई-नीलामी में द्वारका सेक्टर 14 में 132 एमआईजी फ्लैट भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इन 2 बीएचके फ्लैटों की आरक्षित कीमत ₹1 करोड़ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.