बिजली गुल से 15 गांव के लोग परेशान, चालू होने पर लो वोल्टेज

Updated on 26-06-2025 12:23 PM

जगदलपुर ।  बिजली की समस्या से बस्तर को निजात मिलती नहीं दिख रही है। इसमें सबसे ज्यादा समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में बनी हुई है। आलम ये है कि रोजाना 8 से 10 बार बिजली गुल हो रही है। इसके साथ ही लो वोल्टेज की समस्या भी बढ़ गई है। बिजली कंपनी उपभोक्ताओं को राहत देने बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने का दावा कर रही है, लेकिन धरातल पर इसका कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है।

हाल में मानसून पूर्व मेंटेनेंस के तहत बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस अभियान भी चलाया, लेकिन आलम ये है कि इस मेंटेनेंस के बावजूद उपभोक्ताओं की समस्या खत्म होती नहीं दिख रही है। इसी बीच मंगलवार को शहर से करीब 5 से 7 किमी के दायरे में आने वाले करीब 15 से ज्यादा गांवों में लो वोल्टेज की समस्या आ गई। मंगलवार की शाम करीब 8 बजे से शुरू हुई समस्या बुधवार को दोपहर करीब 12.30 बजे ठीक हो पाई। इस बीच रातभर लो वोल्टेज और वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या बनी रही। शहर से लगे ग्राम सरगीपाल, नियानार, जाटम सहित करीब 15 से ज्यादा गांव के 15 से 20 हजार लोगों को इससे प्रभावित होना पड़ा।

शिकायतों के बावजूद बिजली कंपनी ने इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते रातभर लो वोल्टेज और वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या जारी रही। इधर राज्य सरकार के मोर बिजली एप का भी कोई फायदा उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.