बिहारवालों... महंगाई की ऐसी की तैसी करने को तैयार हो जाइए, इन जिलों में सस्ते रेट पर आटे-दाल और प्याज की बिक्री शुरू

Updated on 23-11-2023 02:11 PM
पटना: छठ पर्व खत्म होते ही बिहार में आटा, चना दाल और प्याज के भाव ने लोगों की जेब पर हमला बोल दिया। राजधानी पटना में पैक्ड आटा करीब 45 से 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है। प्याज के रेट 50 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचे हैं। टमाटर एक बार फिर से रंग बदल 80 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचा है। ऐसे में NCCF यानी भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता संघ मर्यादित ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से आटे-दाल का भाव कम कर दिया गया है। यही नहीं, भारत ब्रांड आटा और चने की दाल बिहार के अलग-अलग शहरों में सेंट्रल भंडार, NAFED और NCCF के सभी आउटलेट से सस्ते दामों पर बेचा और उपलब्ध कराया जा रहा है।

ये है आटे, दाल और प्याज का सस्ता वाला रेट

NCCF में पटना के ब्रांच मैनेजर राजेश कुमार के मुताबिक भारत ब्रांड आटे के कीमत 27.50 रुपये प्रति KG है। वहीं NCCF के जरिए चने की दाल सिर्फ 60 रुपए प्रति KG मिलेगी। ये चने की दाल भी भारत ब्रांड की है। इसे कई शहरों में बेचा जाना शुरू कर दिया गया है। भारत ब्रांड की चने की दाल अगर कोई 30 किलो लेगा तो ये और सस्ती हो जाएगी। तब चने की दाल सिर्फ 55 रुपए प्रति किलो के भाव से मिलेगी। बात अगर प्याज की करें तो बाजार से आधे दाम पर उपलब्ध कराई जा रही है। प्याज का भाव 25 रुपए प्रति किलो रखा गया है।

इन जिलों के लोगों को फायदा ही फायदा

बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में आटा-दाल और प्याज को सस्ते भाव में बेचा जाना शुरू किया जा चुका है। पटना के अलावा आरा, दरभंगा और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में लोगों को बेहद सस्ते रेट पर आटा, चने की दाल और प्याज दी जा रही है। अकेले राजधानी पटना में ऐसी 15 जगहें हैं जिनमें दीघा, दानापुर, पटना सिटी समेत कई स्पॉट्स पर आटा और दाल बेचा गया। वहीं कुल 15 जगहों पर सस्ते रेट में लोगों को प्याज उपलब्ध कराया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.