पाकिस्तान की अवाम कंगाल और अमीर मालामाल, ब्यूरोक्रेट की बेटी को शादी में मिले 72 करोड़ रुपए, मंत्री का भी चकरा गया सिर

Updated on 27-02-2023 06:33 PM
इस्लामाबाद:पाकिस्तान में आर्थिक संकट के कारण अर्थव्यवस्था हर रोज पाताल में जा रही है। लेकिन अमीरों के शौक खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। पाकिस्तान के एक ब्यूरोक्रेट के बेटी की शादी में करोड़ों रुपए की सलामी देने का एक बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने दावा किया है कि एक पाकिस्तानी ब्यूरोक्रेट के बेटी की शादी में 72 करोड़ पाकिस्तानी रुपए लगभग 28 लाख डॉलर की सलामी दी गई है। सलामी रिश्तेदारों और मेहमानों की ओर से दूल्हा-दुल्हन को पैसा देने की परंपरा को कहा जाता है।
मंत्री ने यह भी दावा किया कि इसी ब्यूरोक्रेट की पहली बेटी की शादी में 1.2 अरब रुपए की सलामी दी गई थी। इस ब्यूरोक्रेट की पाकिस्तान में चर्चा है, लेकिन बड़े से बड़े मंत्री और नेता नाम नहीं ले रहे हैं। ख्वाजा आसिफ ने भी सिर्फ इतना ही कहा कि यह ग्रेड 21 का ब्यूरोक्रेट है। ख्वाजा आसिफ ने कहा, 'चौधरी परवेज इलाही ने मुझे व्यक्तिगत तौर पर बताया कि वह एक शादी में गए थे। यहां सलामी इकट्ठा करने वाले शख्स ने उन्हें बताया कि अब तक 72 करोड़ रुपए इकट्ठा किए जा चुके हैं और लगातार पैसे गिर रहे हैं।'

क्या बोले पाकिस्तानी मंत्री

रक्षा मंत्री ने आगे दावा किया कि उसी नौकरशाह की एक और बेटी की शादी में सलामी के रूप में 1.2 अरब रुपए इकट्ठा किए गए थे। उन्होंने कहा कि इसमें आभूषण और गाड़ियां शामिल नहीं हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि वह एक ग्रेड 21 या 22 का अधिकारी है, लेकिन इससे कभी किसी ने सवाल खड़े नहीं किए। किसी ने इससे नहीं पूछा कि आखिर रुपया कहां से आ रहा है। सबसे खास बात रही कि पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने ये बातें किसी रैली में नहीं बल्कि देश की संसद में कही थी। वह पाकिस्तान में अमीर और गरीब के बीच बढ़ती हुई खाई का उदाहरण दे रहे थे।

IMF से चाहिए लोन

मंत्री का बयान एक ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान अपने इतिहास के का सबसे खराब आर्थिक संकट देख रहा है। पाकिस्तान इस समय अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से कर्ज की मांग कर रहा है। IMF की ओर से कई शर्त लगाई गई हैं, जिन्हें देखते हुए पाकिस्तान ने बिजली और पेट्रोल की सब्सिडी खत्म कर दी हैं। पाकिस्तान की लगभग 22 फीसदी आबादी ऐसी है, जो गरीबी रेखा के नीचे रहती है। पाकिस्तान में अमीरों के शौक इतने ज्यादा है कि वह शेरों को पाल रहे हैं, जिसके बारे में आप इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.