देश की जनता महंगाई से त्रस्त और भाजपा कहती है कि कोई समस्या नहीं – सिंहदेव

Updated on 27-09-2022 05:14 PM
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भारत जोड़ो यात्रा को लेकर रविवार शाम भिलाई पहुंचे। सिंहदेव इस यात्रा के प्रदेश में संयोजक हैं। दो अक्टूबर से कांग्रेस यहां भी यात्रा की शुरूआत कर रही है। इसी सिलसिले में वे प्रदेश के दौरे पर हैं।इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा भी की, अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से सीएम का चेहरा कौन होगा इसको लेकर उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी हमेशा प्रदेश का जो मुख्यमंत्री होता है उसी के चेहरे पर चुनाव लड़ती है। वर्तमान में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं तो वे ही सीएम का चेहरा भी होंगे। वहीं उन्होने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री बनने को लेकर न्याय की उम्मीद का इंतजार वह अभी भी कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में चुनाव के पूर्व कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर स्वास्थ मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद किसानों की ऋण माफी, धान का समर्थन मूल्य, बिजली बिल हाफ सहित कई घोषणाएं पूरी की हैं। कुछ ऐसी भी मांगे हैं जो पूरी नहीं हुई हैं। सरकार उन्हें भी पूरा करने का प्रयास कर रही है।

सिंहदेव ने भारत जोड़ो यात्रा पर अपनी बात रखते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा देश के लोगों से सीधे मिलने के लिए शुरू की है। अब तक इस यात्रा से लाखों लोग जुड़ चुके हैं। कुछ लोगों ने भारत को तोड?े का प्रयास किया था। उन्हीं की बदौलत देश में आज महंगाई चरम पर है। सिलेंडर के दाम 1100 रुपए से अधिक हो गए। पेट्रोल डीजल के दाम 100 के पार चले गए हैं। इसके बाद भाजपा यह कह रही है कि लोगों को कोई समस्या नहीं है। राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा के दौरान जो कारंवा बन रहा है। यह उसका प्रमाण है कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.